लाइव न्यूज़ :

Yes Bank crisis: Yes बैंक पर बैन लगने से एक दिन पहले ही गुजरात की कंपनी ने निकाल लिए थे 265 करोड़ रुपए

By स्वाति सिंह | Updated: March 7, 2020 20:54 IST

वडोदरा स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और वडोदरा नगर निगम के उपायुक्त सुधीर पटेल ने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत मिले अनुदान के हिस्से के रुप में यह राशि केंद्र सरकार से मिली थी और यस बैंक की एक स्थायी शाखा में जमा की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे RBI ने Yes बैंक पर पैसे निकालने को लेकर पाबंदी लगायी गयी हैपाबंदी से एक दिन पहले गुजरात की एक कंपनी ने Yes बैंक से करोड़ों रुपये निकाल लिए

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा यस बैंक पर गुरुवार को प्रति खाताधारक 50 हजार रुपये तक की राशि निकालने पर लगाई गई पाबंदी से एक दिन पहले ही वडोदरा नगर निगम से जुड़ी एक विशेष कंपनी वडोदरा स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कंपनी ने यस बैंक से 265 करोड़ रुपये निकाल लिए। 

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, वडोदरा स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और वडोदरा नगर निगम के उपायुक्त सुधीर पटेल ने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत मिले अनुदान के हिस्से के रुप में यह राशि केंद्र सरकार से मिली थी और यस बैंक की एक स्थायी शाखा में जमा की गई थी। उन्होंने बताया कि यस बैंक द्वारा सामना की जा रही परेशानियों को देखते हुए इसे दो दिन पहले निकाल लिया गया और बैंक ऑफ बड़ौदा के एक नए खाते में स्थानांतरित कर दिया गया।

वहीं, नकदी निकालने के लिए यस बैंक की एटीएम मशीनों के बाहर खाताधारकों की लंबी-लंबी कतारें शनिवार को भी देखी गयीं। लेकिन अधिकतर ग्राहकों को इन मशीनों से खाली हाथ लौटना पड़ा। संकट से जूझ रहे यस बैंक पर रिजर्व बैंक ने कई तरह की रोक लगा रखी है। हालांकि, कई खाताधारकों का कहना है कि बैंक की शाखाओं से चेक के जरिये 50,000 रुपये की निर्धारित राशि की निकासी हो रही है। रिजर्व बैंक ने यस बैंक पर तीन अप्रैल तक रोक लगाने के साथ उसके निदेशक मंडल को भी तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। 

साथ ही प्रत्येक खाताधारक को महीने में 50,000 रुपये तक निकासी करने की अनुमति दी है। केंद्रीय बैंक ने भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी प्रशांत कुमार को बैंक का प्रशासक नियुक्त किया है। हालांकि, बैंक के ग्राहक काफी परेशानियों से गुजर रहे हैं क्योंकि इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं भी काम नहीं कर रही हैं। जबकि कुछ की शिकायत है कि क्रेडिट कार्ड भी काम नहीं कर रहे हैं। यस बैंक की यहां गोल मार्केट शाखा के खाताधारक ललित कुमार ने बताया, ‘‘ इंटरनेट बैंकिंग काम नहीं कर रही है। यहां तक कि क्रेडिट कार्ड भी काम नहीं कर रहे हैं। हालांकि, मुझे चेक के माध्यम से पैसे निकालने में कोई दिक्कत नहीं आयी।’’ गाजियाबाद में यस बैंक के एक एटीएम के बाहर ग्राहकों की लंबी कतार देखी गयी लेकिन एटीएम मशीनों में पैसे नहीं निकल रहे थे। 

टॅग्स :यस बैंकभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है