लाइव न्यूज़ :

अलका लांबा ने कहा- संघी, भाजपाइयों, अंध भक्तों ने अपने साहेब के ऊपर लगे Yes Bank के कलंक को धोने की कोशिश में आसमान पर थूका

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 9, 2020 10:19 IST

Yes Bank Crisis: यस बैंक पूंजी जुटाने में असफल रहा है। इसके बाद रिजर्व बैंक ने सरकार के साथ विचार विमर्श कर बैंक के निदेशक मंडल को बर्खास्त कर दिया और उसमें प्रशासक नियुक्त कर दिया। बैंक के लेनदेन पर रोक लगाते हुए तीन अप्रैल तक ग्राहकों के लिए खाते से निकासी को 50,000 रुपये पर सीमित कर दिया। 

Open in App
ठळक मुद्देअलका लांबा ने मशहूर पेंटर एमएफ हुसैन और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की एक फोटो ट्वीट की। अलका लांबा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि इस बार भी संघी-भाजपाइयों-अंध भक्तों ने अपने साहेब के ऊपर लगे Yes Bank के कलंक को धोने की कोशिश में आसमान पर थूका है।

यस बैंक संकट के से जूझ रही है और बैंकिंग क्षेत्र की सेहत को लेकर चिंता जताई जा रही है। इस बीच विपक्षी दल कांग्रेस नरेंद्र मोदी सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस के निशाने पर बीजेपी और उसके समर्थक हैं। हालांकि मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन कह रहे हैं कि भारतीय बैंकों का पूंजी का आधार अच्छा है और उनको लेकर डरने की कोई वजह नहीं है।

कांग्रेस की नेता अलका लांबा ने सोमवार (09 मार्च) को ट्वीट कर बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने मशहूर पेंटर एमएफ हुसैन और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की एक फोटो ट्वीट की। इस फोटो में एमएफ हुसैन एक पेंटिंग राजीव गांधी को गिफ्ट कर रहे हैं। दावा किया गया है कि एम एफ हुसैन ने 1980 में पूर्व प्रधानमंत्री को पेंटिंग गिफ्ट में दी है। 

इसी फोटो के साथ अलका लांबा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'इस बार भी संघी-भाजपाइयों-अंध भक्तों ने अपने साहेब के ऊपर लगे Yes Bank के कलंक को धोने की कोशिश में आसमान पर थूका है, परिणाम आप हर बार की तरह जानते ही होंगें।' 

इस बार भी संघी - भाजपाईयों - अंध भक्तों ने अपने साहेब के ऊपर लगे #YesBank के कलंक को धोने की कोशिश में आसमान पर थूका है,परिणाम आप हर बार की तरह जानते ही होंगें.. 🙂👍.#PriyankaGandhihttps://t.co/ocBHFWa21O— Alka Lamba - अलका लाम्बा🇮🇳 (@LambaAlka) March 9, 2020

बता दें, यस बैंक पूंजी जुटाने में असफल रहा है। इसके बाद रिजर्व बैंक ने सरकार के साथ विचार विमर्श कर बैंक के निदेशक मंडल को बर्खास्त कर दिया और उसमें प्रशासक नियुक्त कर दिया। बैंक के लेनदेन पर रोक लगाते हुए तीन अप्रैल तक ग्राहकों के लिए खाते से निकासी को 50,000 रुपये पर सीमित कर दिया। 

हालांकि यस बैंक के ग्राहकों को उस थोड़ी राहत मिल गई जब बीते दिन रविवार को कहा गया कि अब Yes Bank के डेविड कार्ड होल्डर किसी भी बैंक के एटीएम से पैसा निकाल सकेंगे। इसकी अनुमति दे दी गई है। 

इधर, सीबीआई ने यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर, दीवान हाउसिंह (डीएचएफएल) और डीओआईटी अर्बन वेंचर्स कंपनी के खिलाफ आपराधिक षडयंत्र, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। कपूर इस समय प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में हैं। बताया गया है कि यह आरोप है कि जब घोटाले से ग्रसित डीएचएफएल को यस बैंक ने 3,000 करोड़ रुपये का कर्ज दिया, तो राणा के परिवार से जुड़ी कंपनी डीओआईटी अर्बन वेंचर्स को कथित रूप से 600 करोड़ रुपये मिले।

टॅग्स :यस बैंकअलका लांबाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील