येदियुरप्पा बुधवार को दिल्ली जायेंगे, कैबिनेट विस्तार पर चर्चा होने की संभावना

By भाषा | Published: November 17, 2020 08:00 PM2020-11-17T20:00:23+5:302020-11-17T20:00:23+5:30

Yeddyurappa will visit Delhi on Wednesday, likely to discuss cabinet expansion | येदियुरप्पा बुधवार को दिल्ली जायेंगे, कैबिनेट विस्तार पर चर्चा होने की संभावना

येदियुरप्पा बुधवार को दिल्ली जायेंगे, कैबिनेट विस्तार पर चर्चा होने की संभावना

बेंगलुरू, 17 नवंबर कर्नाटक में कैबिनेट में विस्तार या फेरबदल को लेकर संकेत देने के कुछ दिन बाद राज्य के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा का बुधवार को दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। उम्मीद है कि येदियुरप्पा इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आलाकमान से इस बारे में चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी उनके संभावित यात्रा कार्यक्रम के अनुसार येदियुरप्पा 18 नवंबर को पूर्वाह्न 11:30 बजे एक विशेष विमान से नयी दिल्ली रवाना होंगे और अपराह्न 2:30 बजे वहां पहुंचेंगे।

इसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री रात 8:30 बजे एक विशेष विमान से वापस लौटने से पहले कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री के आधिकारिक यात्रा कार्यक्रम में हालांकि, कोई और बैठक या मुलाकात का उल्लेख नहीं है लेकिन आधिकारिक सूत्रों के अनुसार वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात करके कैबिनेट विस्तार अथवा फेरबदल पर संभवत: चर्चा कर सकते हैं।

येदियुरप्पा ने हाल ही में कहा था कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा के बाद ही कैबिनेट विस्तार अथवा फेरबदल के बारे में निर्णय किया जायेगा।

राज्य में दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में पार्टी की जीत के बाद येदियुरप्पा ने कैबिनेट विस्तार अथवा फेरबदल का संकेत दिया था, इसके बाद से सत्तारूढ़ दल में राजनीतिक गतिविधि तेज हो गयी है।

मुख्यमंत्री ने फेरबदल का संकेत देते हुए कहा था कि वह जल्द ही नयी दिल्ली जायेंगे और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा करके इसकी मंजूरी लेंगे।

कैबिनेट बिस्तार अथवा फेरबदल येदियुरप्पा के लिये काफी मुश्किल भरा होगा क्योंकि इसके कई आकांक्षी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Yeddyurappa will visit Delhi on Wednesday, likely to discuss cabinet expansion

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे