लाइव न्यूज़ :

येचुरी ने त्रिपुरा में माकपा कार्यालयों पर ‘भाजपा के लोगों की भीड़’ के हमले का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: September 9, 2021 19:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ सितंबर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि त्रिपुरा में आठ सितंबर को उनकी पार्टी के दफ्तरों पर ‘भाजपा की के लोगों की भीड़’ द्वारा हमला किया गया।

पत्र में येचुरी ने कहा कि माकपा के प्रदेश मुख्यालय और कई कार्यालयों पर सुनियोजित ढंग से हमला किया गया तथा हमलावरों ने जिस तरह से यह सब किया उससे राज्य सरकार की ’मिलीभगत’ भी दिखाई देती है।

उन्होंने कहा, ‘‘सुनियोजित ढंग से माकपा के कई कार्यालयों पर भाजपा के लोगों की भीड़ ने हमला किया...माकपा के कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के घरों में भी तोड़फोड़ की गई और आग लगाई गई।’’

माकपा महासचिव ने आरोप लगाया कि पार्टी समर्थित अखबार ‘डेली देशरकथा’ के कार्यालय पर भी हमला किया गया।

उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह कि वह मामले में हस्तक्षेप करें और माकपा एवं वाम मोर्चे के खिलाफ हिंसा को रोकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम