लाइव न्यूज़ :

यास ने ओडिशा में मचाई तबाही, पेड़ उखड़े और बिजली आपूर्ति बाधित

By भाषा | Updated: May 26, 2021 21:16 IST

Open in App

बालासोर (ओडिशा), 26 मई चक्रवात यास बुधवार को ओडिशा के तटीय जिलों बालासोर तथा भद्रक में तबाही के अनेक निशान छोड़कर गया है और इन जगहों पर बड़ी संख्या में पेड़ तथा बिजली के खंभे गिर गये, निचले इलाकों में बाढ़ आ गयी और कच्चे मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये।

दोनों जिलों के अनेक स्थानों के निवासी मंगलवार रात से बिना बिजली के रह रहे हैं, वहीं अनेक लोगों को सरकार ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। इन्हीं दोनों स्थानों पर बहुत भीषण चक्रवात का प्रकोप देखने को मिला।

भद्रक जिले के धमरा में और बालासोर से करीब 50 किलोमीटर दूर समुद्र तट पर सुबह करीब नौ बजे दस्तक देने वाले चक्रवात ने जिलों में कई कच्चे मकानों की छतों को उड़ा दिया।

अधिकारियों ने तूफान से दोनों जिलों में हुए नुकसान का अभी आकलन नहीं किया है लेकिन उन्होंने संभावना जताई कि पहले जैसी आशंका जताई जा रही थी, उससे कम नुकसान हुआ होगा।

बालासोर जिले के सोरो कस्बे के निवासी श्रीतम महाजन ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘यहां बहुत नुकसान हुआ है। कई पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गये और बहुत भारी बारिश हुई है।’’

महाजन ने कहा, ‘‘अब रुक-रुक बारिश हो रही है और हवा की गति मंद हो गयी हैं।’’

भद्रक निवासी संग्राम त्रिपाठी ने कहा कि जोरदार हवाओं से उनके घर की खपरैल की छत उड़ गयी और उनके घर के आसपास के खेत जलमग्न हो गये।

विशेष राहत आयुक्त पी के जेना ने कहा कि प्रशासन ने अभी दोनों जिलों में हुए नुकसान का आकलन नहीं किया है।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के महानिदेशक एस एन प्रधान ने कहा कि जितनी आशंका व्यक्त की गयी थी, उससे कम नुकसान हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण