लाइव न्यूज़ :

भारत-चीन के बीच की कड़ी बनेगा अरुणाचल प्रदेश का यांग्से, भारत सरकार की ओर से भेजा गया प्रस्ताव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 6, 2019 09:39 IST

कयास लगाए जा रहा है कि जिस तरह पाकिस्तान और भारत के बीच सिखों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए करतारपुर कॉरिडोर पर सहमति बनी उसी तरह भारत-चीन के बीच तिब्बतियों के पवित्र स्थान को लेकर सहमति बनेगी।

Open in App

अरुणाचल प्रदेश का यांग्से भारत और चीन के बीच दोस्ती की नयी मिशाल बन सकती है। ठीक उसी प्रकार से जिस तरह पाकिस्तान और भारत के बीच सिखों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए करतारपुर कॉरिडोर शुरू किया गया। टाइम्स ऑफ इंडिया का यांग्से लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल के पास स्थित है। यहां दोनों तरफ कुछ दूरी पर तिब्बतियों के पवित्र स्थान हैं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत सरकार की ने एक प्रस्ताव भेजा है। इस प्रस्ताव में कहा गया है कि दोनों तरफ के लोगों को इन पवित्र स्थानों पर आने की इजाजत दी जानी चाहिए। इसके जरिए दोनों देश ज्यादा करीब आ सकते हैं।

कयास लगाए जा रहा है कि जिस तरह पाकिस्तान और भारत के बीच सिखों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए करतारपुर कॉरिडोर पर सहमति बनी उसी तरह भारत और चीन के बीच तिब्बतियों के पवित्र स्थान को लेकर सहमति बनेगी।

बता दें कि अरुणाचल प्रदेश के यांग्से में पवित्र वॉटर फॉल हैं और लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल के दूसरी तरफ यानी चीन के इलाके में पवित्र गुफाएं हैं, जो तिब्बितयों के लिए धार्मिक तौर पर काफी अहम हैं। एक वरिष्ठ ने बताया कि दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच इस मसले पर बातचीत चल रही है। भारत की तरफ से एक औपचारिक प्रस्ताव भी भेजा गया है। 

रिलीजियस टूरिजम को बढ़ावा देकर दोनों देशों की कोशिश है कि संबंध और बेहतर बनाए जाएं। लोगों की भावनाओं के जरिए दोनों देशों के बीच एक और कड़ी जुड़ेंगी। 

टॅग्स :इंडियाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन