लाइव न्यूज़ :

अलविदा कृष्णा सोबतीः जाने वाले तू हमें याद बहुत आएगा!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: January 25, 2019 12:37 IST

कृष्णा सोबती के निधन पर साहित्य जगत में शोक की लहर है। पत्रकारों और साहित्यकारों ने सोबती को सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर मुखर प्रवक्ता माना है।

Open in App

सुप्रसिद्ध साहित्यकार कृष्णा सोबती नहीं रहीं। उन्होंने 93 वर्ष की उम्र में शुक्रवार सुबह आखिरी सांस ली। ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित लेखिका कृष्णा सोबती का जन्म 18 फरवरी 1925 को वर्तमान पाकिस्तान के एक कस्बे में हुआ था। कृष्णा सोबती के उपन्यास 'ऐ लड़की' और 'मित्रो मरजानी' को हिन्दी साहित्य की सर्वश्रेष्ठ रचनाओं में शुमार किया जाता है। उनके निधन पर साहित्य जगत में शोक की लहर है। पत्रकारों और साहित्यकारों ने सोबती को सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर मुखर प्रवक्ता माना है।

यह भी पढ़ेंः- 'ऐ लड़की' और 'मित्रो मरजानी' की रचनाकार कृष्णा सोबती का 93 साल की उम्र में निधन

वरिष्ठ संपादक ओम थानवी ने कृष्णा सोबती से आखिरी मुलाकात का जिक्र करते हुए लिखा है कि हाल में जब उनसे अस्पताल में मिलकर आया, बोली थीं कि आज ‘चैस्ट’ में दर्द उठा है। हालाँकि तब भी देश के हालात पर अपनी व्यथा ज़ाहिर करती रहीं।

फेसबुक पर सुमन परमार ने कृष्णा सोबती की एक कहानी को याद करते हुए लिखा, 'स्कूल में विभाजन पर कृष्णा सोबती की एक कहानी पढ़ी थी। कहानी का नाम अब याद नहीं, लेकिन उसकी एक पंक्ति मेरे जेहन में हमेशा के लिये बस गई- 'तैनू भाग जगन चन्ना''।

रचनाकार दयानंद पांडेय लिखते हैं, 'डार से बिछड़ी की लेखिका कृष्णा सोबती आज 93 साल की उम्र में हम सब से बिछड़ गईं। विनम्र श्रद्धांजलि।'

सोबती के निधन पर युवा इतिहासकार शुभनीत कौशिक ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए अपने फेसबुक पर लिखा है-

"अपनी विशिष्ट रचना-शैली, शब्द-शिल्प और बेबाक लेखन के लिए विख्यात कृष्णा सोबती स्वातंत्र्योत्तर भारतीय साहित्य में अपना ख़ास स्थान रखती हैं। फरवरी 1925 में पंजाब के गुजरात शहर (अब पाकिस्तान) में पैदा हुई कृष्णा सोबती बँटवारे के बाद भारत आईं। दिल्ली आए हुए शरणार्थियों की पीड़ा और ख़ुद को इस अनजान, अपरिचित शहर में बसाने के शरणार्थियों की कोशिशों, उनके अदम्य जीवट का आँखों-देखा हाल उन्होंने ‘मार्फ़त दिल्ली’ में बयान किया है। विभाजन की त्रासदी को ‘गुजरात पाकिस्तान से गुजरात हिंदुस्तान’ सरीखी अपनी किताबों में उन्होंने मार्मिकता के साथ दर्ज किया है।

ट्विटर पर चंदन जजवारे लिखते हैं, 'सोये हुए आदमी और मरे हुए आदमी में केवल सांस की डोरी का फ़र्क होता है। कृष्णा सोबती 'सूरजमुखी अंधेरे के' में'

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’