लाइव न्यूज़ :

27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवसः भारतीय अपने घर से दूर एक ‘घर’ चाहते हैं, 2018 में 1.5 करोड़ पर्यटक भारत आए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 27, 2019 07:12 IST

27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस है। पर्यटन उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि भारतीय पर्यटक अपने घर से दूर एक ‘घर’ चाहते हैं। पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 2017 में 1.65 अरब घरेलू पर्यटकों ने सैर की। इस उद्योग में वृद्धि की संभावना का कोई अंत नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्रालय ने बताया कि विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। 2018 में एक करोड़ पांच लाख पर्यटक भारत आए थे।पीएचडी स्कॉलर प्रीति का कहना है कि वहां वह घर के मालिक, खाना बनाने वाले से, घर की देखरेख करने वाले से तसल्ली से बातचीत कर सकती हैं।

अगर किसी की कहीं बाहर घूमने जाने की योजना है, वह महंगे होटल में नहीं रुकना चाहता है और उस क्षेत्र में कोई सगा-संबंधी भी नहीं हो तो ‘होम स्टे’ एक अच्छी व्यवस्था हो सकती है।

होम स्टे का मतलब है कि आप अपने पसंदीदा गंतव्य में किसी होटल में न रुककर वहां किसी स्थानीय व्यक्ति के घर रुकते हैं। इस तरह के प्रवास के बहुत फायदे हैं जैसे कि आपको स्थानीय खान-पान का अवसर मिलता है, वहां की लोक कहानियों, लोक संस्कृति से आपका परिचय होता है और उन खूबसूरत जगहों पर जाने का मौका मिलता है जिसके बार में बाहर चर्चा नहीं होती।

27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस है। पर्यटन उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि भारतीय पर्यटक अपने घर से दूर एक ‘घर’ चाहते हैं। पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 2017 में 1.65 अरब घरेलू पर्यटकों ने सैर की। इस उद्योग में वृद्धि की संभावना का कोई अंत नहीं है।

मंत्रालय ने बताया कि विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। 2018 में एक करोड़ पांच लाख पर्यटक भारत आए थे। एक साल में कई बार यात्रा करने वाली दिल्ली की प्रीति मिश्रा के लिए होमस्टे में जो सब कुछ अनौपचारिक तरीके से किया जाता है, वही उन्हें आकर्षित करता है।

दिल्ली-आईआईटी की पीएचडी स्कॉलर प्रीति का कहना है कि वहां वह घर के मालिक, खाना बनाने वाले से, घर की देखरेख करने वाले से तसल्ली से बातचीत कर सकती हैं। पर्यटन से संबंधित वेबसाइट यात्रा डॉट कॉम के सीओओ शरत ढाल का कहना है कि 300 शहरों में उनके पास 3,500 होम स्टे सूचीबद्ध हैं और होमस्टे से जुड़ी जानकारियां पर्यटकों द्वारा मांगने में 67 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। यात्रा से संबंधित वेबसाइट ‘क्लियरट्रिप’ के अंकित रस्तोगी के अनुसार गोवा, केरल, पुडुचेरी, लद्दाख, कोंकण जैसी जगहों पर होमस्टे खासा लोकप्रिय है। 

टॅग्स :ताज महलदिल्लीआगरामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया