लाइव न्यूज़ :

डेयरडेविल्स टीम के हवलदार केसरी जेना का विश्व रिकॉर्ड, सीढ़ी पर उल्टी दिशा में खड़ा होकर चलाई 128 किमी मोटरसाइकिल

By भाषा | Updated: November 15, 2019 16:34 IST

हवलदार जेना ने कुल 128 किलोमीटर मोटरसाइकिल चलाई। उनके इस रिकॉर्ड को देखने के लिए मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय यादव व न्यायाधीश सुजॉय पॉल, लेफ्टिनेंट जनरल राजीव सभरवाल, सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ कई स्थानीय लोग भी मौजूद थे।

Open in App
ठळक मुद्देमोटरसाइकिल पर खड़े होकर 4 घंटे 29 मिनट 45 सेकंड मोटरसाइकिल चलाकर यह रिकॉर्ड बनाया।आयोजकों के अनुसार पहली बार इस तरह से मोटरसाइकिल चलाने की ‘कैटेगरी’ रखी गई थी।

सेना की कोर सिग्नल्स की डेयरडेविल्स टीम के हवलदार केसरी जेना ने दावा किया है कि उसने बिना हैंडल थामे 11 फुट की सीढ़ी पर चढ़कर उल्टी दिशा में करीब साढ़े चार घंटे तक मोटरसाइकिल चलाकर 128 किलोमीटर की दूरी शुक्रवार को तय की जो एक विश्व रिकॉर्ड है।

उसने यह रिकॉर्ड मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों एवं सेना के अधिकारियों के सामने बनाया है। हवलदार जेना ने यहां कोबरा ग्राउंड में मोटरसाइकिल के पीछे की ओर 11 फुट की सीढ़ी रखकर उस पर चढ़ गया। उसने जिस दिशा में मोटरसाइकिल जा रही थी, उस दिशा में अपनी पीठ रखी और मोटरसाइकिल पर खड़े होकर 4 घंटे 29 मिनट 45 सेकंड मोटरसाइकिल चलाकर यह रिकॉर्ड बनाया।

इस दौरान हवलदार जेना ने कुल 128 किलोमीटर मोटरसाइकिल चलाई। उनके इस रिकॉर्ड को देखने के लिए मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय यादव व न्यायाधीश सुजॉय पॉल, लेफ्टिनेंट जनरल राजीव सभरवाल, सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ कई स्थानीय लोग भी मौजूद थे।

आयोजकों के अनुसार पहली बार इस तरह से मोटरसाइकिल चलाने की ‘कैटेगरी’ रखी गई थी। उन्होंने दावा किया कि अब तक इस तरह से मोटरसाइकिल चलाने का विश्व में कोई रिकॉर्ड दर्ज नहीं है। विश्व रिकॉर्ड बनाने के बाद जेना ने बताया, ‘‘सीढ़ी पर चढ़कर पीछे की तरफ मुंह खड़ा कर मोटरसाइकिल चलाना काफी मुश्किल काम है।

इस रिकॉर्ड को बनाने से पहले मैंने कई बार इसका अभ्यास किया था।’’ भारतीय सेना जेना के इस रिकॉर्ड को लिम्का ‘बुक आफ रिकॉर्ड’, ‘एशिया बुक आफ रिकार्ड’ एवं ‘इंडिया बुक आफ रिकॉर्ड’ में दर्ज करवाने के लिए भेजेगा। मालूम हो कि सेना की कोर सिग्नल्स की डेयरडेविल्स टीम हैरतअंगेज करतब एवं स्टंट करने के लिए मशहूर है। 

टॅग्स :भारतीय सेनामध्य प्रदेशराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील