लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से जूझ रही दुनिया को करुणा, दया की आवश्यकता : कोविंद

By भाषा | Updated: July 24, 2021 11:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जुलाई राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को कहा कि दुनिया कोविड-19 के कहर से जूझ रही है और उसे पहले के मुकाबले कहीं अधिक करुणा, दया और निस्वार्थ भाव की जरूरत है।

कोविंद ने एक कार्यक्रम में कहा कि बौद्ध धर्म से निकले इन वैश्विक मूल्यों को विचारों तथा कार्यों में अपनाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, ‘‘वैश्विक चिंता के मुद्दों से निपटने में बौद्ध मूल्य और सिद्धांत दुनिया को बेहतर स्थान बनाने में मदद करेंगे।’’

वह अंतरराष्ट्रीय बौद्ध कन्फेडरेशन (आईबीसी) द्वारा आयोजित आषाढ़ पूर्णिमा - धर्म चक्र दिवस के वार्षिक कार्यक्रम को वीडिया संदेश के द्वारा संबोधित कर रहे थे।

राष्ट्रपति भवन से जारी एक बयान के अनुसार, कोविंद ने कहा कि भगवान बुद्ध के जीवन में मानवता के अमूल्य सिद्धांत हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 के असर से जूझ रही दुनिया को पहले से कहीं अधिक करुणा, दया और निस्वार्थ भाव की आवश्यकता है।’’

उन्होंने उम्मीद जतायी कि आज की दुनिया भगवान बुद्ध की असीमित अनुकंपा से प्रेरित होगी और मानवीय पीड़ाओं से उबरने का संकल्प लेगी। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध की शिक्षाओं के सार पर बने रहना महत्वपूर्ण है।

कोविंद ने सभी बौद्ध परंपराओं और संगठनों को मानवता की सेवा के लिए एक साझा मंच उपलब्ध कराने में आईबीसी के प्रयास की भी प्रशंसा की।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘दूसरे धर्मों के लोग और यहां तक की संशयवादी तथा नास्तिक लोग भी बौद्ध की शिक्षाओं से आकर्षित महसूस करते हैं। बौद्ध धर्म की यह सार्वभौमिक और शाश्वत अपील मनुष्यों के सामने आ रही मूलभूत समस्याओं का तार्किक और सरल जवाब है।’’

बयान के अनुसार, इससे पहले सुबह कोविंद ने राष्ट्रपति भवन के बगीचे में बोधि वृक्ष का पौधा लगाया। इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी, संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और मीनाक्षी लेखी तथा आईबीसी के महासचिव डॉ. धम्मापिया मौजूद रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए