लाइव न्यूज़ :

कॉरपोरेट टैक्स रेट घटाने पर वर्ल्ड बैंक के प्रेसिडेंट ने की सराहना, कहा- भारत ने ये अच्छा कदम उठाया

By विनीत कुमार | Updated: October 26, 2019 20:56 IST

वर्ल्ड बैंक के प्रेसिडेंट ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की। मुलाकात के बाद वर्ल्ड बैंक के प्रेसिडेंट ने कहा कि वित्तीय सेक्टर को लेकर उनकी काफी चर्चा पीएम मोदी से हुई।

Open in App

भारत दौरे पर आये विश्व बैंक के प्रेसिडेंट डेविड मलपास ने कहा है कि कॉरपोरेट टैक्स में हाल में कटौती कर भारत ने अच्छा कदम उठाया है। मलपास ने साथ ही कहा कि इससे विकास में तेजी आयेगी।

मलपास ने इस दौरे के दौरान दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से शनिवार को मुलाकात भी की। मुलाकात के बाद वर्ल्ड बैंक के प्रेसिडेंट ने कहा कि वित्तीय सेक्टर को लेकर उनकी काफी चर्चा पीएम मोदी से हुई। इस बात पर भी विचार किया गया कि इस सेक्टर को और आगे कैसे बढ़ाया जाए।

'पीएम मोदी के पास है 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का सपना'

डेविड ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी के सामने 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य है यह बहुत मजबूत लक्ष्य है। वित्तीय सेक्टर में नई पद्धति से इसे और इजाफा मिलेगा।' 

डेविड ने साथ ही कहा, भारत का एक वित्तीय सेक्टर है जिसने संपत्ति की मॉनिटरिंग पर काफी काम किया है। दिवालियापन की प्रक्रिया को रोकने और बैंकिंग सिस्टम को और मजबूत करने के लिए और रास्ते तलाशने होंगे। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत