लाइव न्यूज़ :

मुंबई- गोवा राजमार्ग पर काम पूरा होने तक किसी अन्य परियोजना को शुरू नहीं करने देंगे: बंबई उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: September 20, 2021 19:30 IST

Open in App

मुंबई, 20 सितंबर मुंबई-गोवा राजमार्ग की लेन चौड़ीकरण की धीमी गति पर सवाल उठाते हुए बंबई उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र सरकार को जारी निर्माण कार्य की दिसंबर तक समीक्षा करने और परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करने का सोमवार को निर्देश दिया।

मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति जीएस कुलकर्णी की पीठ ने कहा कि अदालत सरकार को तब तक कोई नई विकास परियोजना शुरू नहीं करने देगी जब तक कि राजमार्ग चौड़ा करने का काम पूरा नहीं हो जाता।

पीठ ने राज्य सरकार को दुर्घटनाओं से बचने के लिए तीन हफ्ते के अंदर राजमार्ग पर गड्ढों को भरने का भी निर्देश दिया है।

उच्च न्यायालय ने महाधिवक्ता आशुतोष कुंभकोणी से कहा, “जब तक आप इस परियोजना को पूरा नहीं करते, तब तक हम आपको कोई अन्य परियोजना शुरू नहीं करने देंगे। जनता को पहले इस परियोजना का लाभ लेने दें।”

पीठ मुंबई-गोवा राजमार्ग पर नियमित यात्रा करने वाले ओवैस पेचकर की ओर से दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी। पेचकर ने अदालत से राज्य और केंद्र सरकार को राजमार्ग पर हुए गड्ढों को भरने का निर्देश देने का आग्रह किया है क्योंकि गड्ढों से हादसों का अंदेशा रहता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित