लाइव न्यूज़ :

व्योमेश चंद्र बनर्जी, कांग्रेस के पहले अध्यक्ष जो अंग्रेजी शासन को मानते थे देश के लिए बेहतर!

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 21, 2018 07:16 IST

उन्होंने दादाभाई नौरोजी और बदरुद्दीन तैय्यबजी के साथ मिलकर इंग्लैंड में एक संसदीय कमेटी का भी गठन किया था। 

Open in App

भारत की सबसे पुरानी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 1885 में हुई थी और इसके प्रथम अधिवेशन में अध्यक्ष चुने गए व्योमेश चंद्र बनर्जी। लंबी दाड़ी वाले एक ऐसे नेता जिन पर अंग्रेजियत हावी थी। जिनके बारे में कहा जाता है कि वो अंग्रेजी शासन को देश के लिए बेहतर मानते हैं। अपने जीवन के आखिरी दिनों में जो लंदन जाकर बस गए। आज व्योमेश चंद्र बनर्जी की पुण्यतिथि है। जानें उनके जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें...

- व्योमेश चंद्र बनर्जी का जन्म- 29 दिसंबर, 1844 को कोलकाता में हुआ था। 

- वो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष और कोलकाता उच्च न्यायालय के प्रमुख वक़ील थे। 

- ये भारत में अंग्रेज़ी शासन से प्रभावित थे और उसे देश के लिये अच्छा मानते थे।

- व्योमेश बनर्जी अंग्रेज़ी चाल-ढाल के इतने कट्टर अनुयायी थे कि इन्होंने स्वयं अपने पारिवारिक नाम 'बनर्जी' का अंग्रेज़ीकरण करके उसे 'बोनर्जी' कर दिया।

- इन्होंने अपने पुत्र का नाम भी 'शेली' रखा, जो कि अंग्रेज़ों में अधिक प्रचलित था।

- देश में चले राष्ट्रीय आंदोलन के शुरुआती दौर के अहम किरदारों में से एक थे।

- उन्होंने ब्रिटिश संसद में भी दाखिल होने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे।

- उन्होंने दादाभाई नौरोजी और बदरुद्दीन तैय्यबजी के साथ मिलकर इंग्लैंड में एक संसदीय कमेटी का भी गठन किया था। 

- व्योमेश चंद्र बनर्जी की मृत्यु 21 जुलाई 1906 को इंग्लैंड में हुई थी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :इंडियन नेशनल काँग्रेसपुण्यतिथि
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDry Day Alert: शराब के शौकीन आज नहीं छलका पाएंगे जाम, 30 जनवरी को ड्राई डे; लिकर शॉप बंद

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary 2026: शहीद दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्ग बंद; यहां रहेगा डायवर्जन

बॉलीवुड चुस्कीSreenivasan Death: मलयालम एक्टर-डायरेक्टर श्रीनिवासन का निधन, 69 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारतShivraj Patil Demise: पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, 90 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: कहां से आया 'जय भीम' का नारा? जिसने दलित समाज में भरा नया जोश

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब