लाइव न्यूज़ :

लैंगिक संवेदनशीलता के लिए महिला आयोग ने बीपीआरएंडडी के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए

By भाषा | Updated: July 15, 2021 20:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जुलाई राष्ट्रीय महिला आयोग ने देश भर के पुलिसकर्मियों में लैंगिक संवेदनशीलता को बढ़ाने के लिए ‘पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो’ (बीपीआरएंडडी) के साथ एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।

आयोग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पुलिसकर्मियों को स्त्री-पुरुष के मुद्दे को लेकर संवेदनशील बनाने के मकसद से जो कार्यक्रम चलाया जाएगा, उसे महिला आयोग द्वारा पूरी तरह प्रायोजित किया जाएगा तथा बीपीआरएंडडी अपनी इकाइयों और दूसरे संबंधित पक्षों के साथ मिलकर इसे क्रियान्वित करेगा।

महिला आयोग ने कहा कि इस कार्यक्रम का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि पुलिसकर्मियों में महिलाओं से जुड़े कानूनों और नीतियों को लेकर संवेदनशीलता हो तथा महिला विरोधी अपराधों के संदर्भ में पुलिस अधिकारियों के रवैये एवं व्यवहार में बदलाव आए।

आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि कई सामाजिक-आर्थिक कारणों के चलते महिला पीड़ितों को पुरुष पीड़ितों की तुलना में अलग स्थिति का सामना करना पड़ता है और ऐसे में जरूरत है कि पुलिस महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता के साथ काम करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह