लाइव न्यूज़ :

महिला आयोग ने उप्र पुलिस से खुदकुशी का प्रयास करने वाली महिला को मिली सुरक्षा का ब्योरा मांगा

By भाषा | Updated: August 17, 2021 16:16 IST

Open in App

राष्ट्रीय महिला आयोग ने उस महिला की सुरक्षा को लेकर उतर प्रदेश पुलिस से स्पष्टीकरण मांगा है, जिसने सोमवार को यहां उच्चतम न्यायालय के बाहर आत्मदाह करने का प्रयास किया । महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर इस मामले में विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने महिला को मिली सुरक्षा का विवरण भी मांगा है। एक महिला और एक पुरुष ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय के बाहर कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया था। पुलिस का कहना है कि पुरुष 65 प्रतिशत और महिला 85 प्रतिशत तक झुलस गई। पुलिस के अनुसार, यह 24 वर्षीय महिला उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की रहने वाली है और बसपा सांसद अतुल राय पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। बलात्कार की यह कथित घटना 2019 की है और इसके बाद ही राय को गिरफ्तार कर लिया गया था और वह दो साल से न्यायिक हिरासत में हैं। महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस के आयुक्त को भी पत्र लिखा है कि कानून के मुताबिक इस मामले में कार्रवाई की जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतCM योगी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलवी गिरफ्तार, UP STF ने बिहार से दबोचा

क्राइम अलर्टबाराबंकी में शादी समारोह में मांसाहार खाने के बाद 30 से अधिक लोग बीमार

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos