लाइव न्यूज़ :

"रोजगार में महिलाओं की भागीदारी 37 फीसदी बढ़ी, पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा मेहनती होती हैं"- धर्मेंद्र प्रधान

By आकाश चौरसिया | Updated: October 29, 2023 10:34 IST

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी से वो अब पुरुषों के बराबरी पर पहुंच गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि पुरुषों की तुलना में महिलाएं अधिक मेहनती होती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान देश में महिलाओं की भागीदारी बढ़ीमंत्री ने यह बात रोजगार मेले के दौैरान बताई हैधर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पुरुषों की तुलना में महिलाएं अधिक मेहनती होती हैं

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रोजगार मेले में कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान देश में महिलाओं की भागीदारी रोजगार के मामले में बढ़ी है। साथ ही मंत्री ने बताया कि यह प्रतिशत बढ़कर 37 फीसदी हो गया है। उन्होंने बताया कि वित्त-वर्ष 2017-18 के समय यह आंकड़ा 23 फीसदी था। 

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी से वो अब पुरुषों के बराबरी पर पहुंच गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि पुरुषों की तुलना में महिलाएं अधिक मेहनती होती हैं। प्रधान ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए योजनाएं लेकर आई और कार्यबल में उनकी भागीदारी को भी सुनिश्चित कर रही है।

वहीं, उन्होंने बताया कि केंद्र नीति-निर्माण में महिलाओं को प्राथमिकता को महत्व दे रहा है। मंत्री ने कामकाजी महिलाओं को बदलती प्रौद्योगिकियों के अनुकूल ढलने में मदद करने के लिए पुनः कौशल और कौशल बढ़ाने के महत्व को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी की दर 2017-18 में 6 प्रतिशत से घटकर 2022-23 में 3.7 प्रतिशत हो गई है।

कार्यक्रम के आखिर में उन्हें केंद्र से जुड़े कार्यालयों में भर्ती के लिए 172 लोगों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे। 

टॅग्स :धर्मेंद्र प्रधानBJPकांग्रेसकर्मचारी भविष्य निधि संगठन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष