लाइव न्यूज़ :

नहीं कम हो रहीं महिलाओं संग छेड़छाड़ की घटनाएं, अब बेंगलुरु के कब्बन पार्क में महिलाओं ने की पुरुषों के अनुचित व्यवहार की निंदा

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 17, 2024 08:18 IST

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के मध्य में स्थित कब्बन पार्क में आने वाली महिलाएं दावा करती हैं कि पार्क के आसपास छुपे रहने वाले पुरुष उन्हें परेशान करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे15 अगस्त को एक सोशल मीडिया यूजर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में एक महिला ने एक क्लिपिंग रिकॉर्ड की थीयह भी कहा गया कि कई महिलाओं को एक ही अनुभव हुआ।वीडियो में दावों का समर्थन करते हुए कई महिलाओं ने टिप्पणी की कि उस व्यक्ति ने उनके सामने भी अनुचित व्यवहार किया था।

बेंगलुरु: जहां एक ओर पूरा देश कोलकाता में एक ट्रेनी डॉक्टर के बलात्कार और हत्या को लेकर काफी नाराज है तो वहीं महिलाओं के साथ हो रहे हादसे अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी क्रम में कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के मध्य में स्थित कब्बन पार्क में आने वाली महिलाएं दावा करती हैं कि पार्क के आसपास छुपे रहने वाले पुरुष उन्हें परेशान करते हैं।

15 अगस्त को एक सोशल मीडिया यूजर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में एक महिला ने एक क्लिपिंग रिकॉर्ड की थी जिसमें वह एक आदमी से बात कर रही थी जो एक पेड़ के नीचे बैठा था। पोस्ट में आरोप लगाया गया कि वह आदमी अक्सर पार्क में उन जगहों पर जाता था जहां महिलाएं बैठती थीं, खुद को उनके सामने उजागर करता था और उनके सामने अनुचित व्यवहार करता था। यह भी कहा गया कि कई महिलाओं को एक ही अनुभव हुआ।

वीडियो में दावों का समर्थन करते हुए कई महिलाओं ने टिप्पणी की कि उस व्यक्ति ने उनके सामने भी अनुचित व्यवहार किया था। एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा, "उसे पिछले रविवार को कैनाइन पार्क में कुछ लड़कियों को परेशान करते देखा था। इससे पहले कि कोई कुछ कर पाता, वह भाग गया।" कुछ लोगों ने कहा कि एक कम उम्र का व्यक्ति भी था जो इसी तरह का व्यवहार करता था।

कोई अलग मामला नहीं

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, पार्क में आने वाले नियमित आगंतुकों का कहना है कि ये अलग-अलग घटनाएं नहीं हैं। कब्बन पार्क संरक्षण समिति की सदस्य सुनीता कुमार ने कहा कि पार्क में ऐसे लोग घूमते मिल जाते हैं। कुमार ने कहा, "कुछ दोस्तों के साथ ऐसी ही मुठभेड़ हुई है, और हमने कई बार सुरक्षा गार्ड्स को बुलाया है।"

उन्होंने आगे कहा, "हमने सुझाव दिया था कि पार्क सुरक्षा अधिकारियों के आपातकालीन नंबर संबंधित अधिकारियों को दिए जाने चाहिए, लेकिन ऐसा अभी तक नहीं हुआ है।" उन्होंने कहा कि महिलाएं पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करा पाईं क्योंकि अक्सर पुरुष विरोध करने पर भाग जाते हैं। उद्यान विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें महिलाओं की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।

रिपोर्ट के अनुसार, एम पवित्रा, उपनिदेशक, कब्बन पार्क, बागवानी विभाग ने कहा, "हमारे पास प्रत्येक अनुभाग में चार पर्यवेक्षक और कई सुरक्षा अधिकारी हैं। ऐसी कोई घटना हमारे संज्ञान में नहीं आई है। कुछ महीने पहले पता चला कि दो आदमी रात में बिना पूरे कपड़े पहने पार्क में घूम रहे थे। हमने उन्हें कब्बन पार्क पुलिस को सौंप दिया।"

उन्होंने आगे कहा, "अगर महिलाओं को कभी भी ऐसी घटनाओं का सामना करना पड़ता है, तो उन्हें तुरंत सुरक्षा अधिकारियों को सतर्क करना चाहिए, और हम उन बीटों में गार्ड की संख्या बढ़ाएंगे।" इस बीच जिस पोस्ट में वीडियो शेयर किया गया था, उस पर टिप्पणी करते हुए बेंगलुरु सिटी पुलिस ने कहा कि कब्बन पार्क पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

टॅग्स :बेंगलुरुकर्नाटकभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर