लाइव न्यूज़ :

बॉबी नाम की इस महिला के दावे से फंस सकते हैं बीजेपी के दो केंद्रीय मंत्री, वीडियो में उठा रही है चरित्र पर सवाल

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 17, 2018 17:06 IST

यह मामला अभी ट्विटर के टॉप ट्रेंड में #BobbyGate से चल रहा है। 

Open in App

सोशल मीडिया पर इन दिनों दो वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला दिख रही है, जो अपना नाम बॉबी बता रही है। बॉबी नाम की महिला बीजेपी के दो केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी और विजय गोयल के चरित्र पर सवाल उठा रही है। वीडियो बनाने वाले का चेहरा नजर नहीं आ रहा लेकिन आवाज सुनाई दे रही है। वहीं, बॉबी का चेहरा साफ-साफ दिख रहा है। वीडियो एक कार में बनाया गया है। यह मामला अभी ट्विटर के टॉप ट्रेंड में #BobbyGate से चल रहा है। हालांकि इस वीडियो की अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। 

इस वीडियो को अरविंद केजरीवाल के एक फैन पेज ने और समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता पंखूरी पाठक ने भी अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। पंखूरी पाठक ने शेयर करते हुए लिखा है,  इस वीडियो से बीजेपी के संस्कारी नेताओं की पोल खुल सकती है। पार्टी को इस पर अपनी सफाई देनी चाहिए। 

बॉबी नाम की महिला एक वीडियो में बता रही है, उनके पास बीजेपी नेता विजय गोयल के पर्सनल मैसेज है। विजय गोयल ने उन्हे रात में दारू के नशे में You Are Hot Bomb, Sexy Bomb जैसा गंदा मैसेज किया था, वो भी अपने पर्सनल नंबर से। बॉबी आगे कह रही है कि वह जब चाहे आज अगर उसको कोई भी फाइल पास करवानी करवा सकती है। विजय गोयल डरता है मुझसे। उसको बस इतना बोल दो कि यह बॉबी की फाइल है और अगर वह ऐसा नहीं करता है, बस उसे इतना बोल दो कि यह बॉबी की फाइल है। 

बॉबी इस वीडियो में यह भी कहते दिख रही है, 'कांग्रेस पार्टी ने कई मुझे करोड़ों का ऑफर किया है कि विजय गोयल का वह मैसेज दे दे। लेकिन मैं ऐसा कुछ नहीं करना चाहती ।

वहीं, एक दूसरे वीडियो में बॉबी नीतिन गडकरी के बारे में कह रही है, मेरे साथ एक लड़की अटैच थी, जिसे नीतिन गडकरी अपने पास बुलाते थें। नीतिन गडकरी जिंदगी में कभी मेरे काम को मना नहीं करते। वो कहत हैं कि मैने एक ही शेरनी देखी है वो है बॉबी। मैं जब चाहूं इन लोगों से हड़का कर काम कर सकती हूं। 

कौन है बॉबी

बॉबी नाम की इस महिला के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल नहीं हो पाई है। लेकिन सोशल मीडिया पर इस महिला के बीजेपी नेताओं के साथ कई तस्वीरें सामने आ रही है। इसके अलावा कुछ सेलिब्रिटियों के साथ भी इसकी फोटो सामने आई है। 

#BobbyGate ट्विटर के टॉप ट्रेंड में बना हुआ है। लोग इस वीडियो को लेकर बीजेपी पर काफी तंज कस रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इस वीडियो से बीजेपी के नेताओं की पोल खुल सकती है। 

आप भी देखें कुछ ट्वीट्स

(नोट- लोकमत न्यूज हिंदी इस खबर की पुष्टि नहीं करता है। यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर बनाई गई है।)

टॅग्स :वायरल कंटेंटवायरल वीडियोबीजेपीनितिन गडकरीविजय गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप