लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में महिला की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: November 24, 2021 20:32 IST

Open in App

बुलंदशहर (उप्र), 24 नवंबर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बुधवार को तीन व्यक्तियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान जहांगीराबाद पुलिस थाना क्षेत्र के जटवई गांव निवासी अनीता (38) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि महिला दूध बेच कर आजीविका कमाती थी।

पुलिस ने कहा कि बुधवार सुबह तीन लोग भैंसों के बाड़े में दूध खरीदने के बहाने महिला के पास आए और जब वह पशु का दूध निकाल रही थी तब उसकी कमर में गोली मारी। अनीता के पड़ोसी, गोली की आवाज सुनकर बाड़े में दौड़े आए और एक आरोपी को पकड़ने में कामयाब हो गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के अनुसार, महिला के पड़ोसी चरणजीत सिंह (20) ने उसकी हत्या करवाने के लिए तीन लोगों को पैसे दिए थे।

चरणजीत को शक था कि अनीता ने पिछले साल जादू टोना किया था जिससे चरणजीत के पिता की मौत हो गई थी। हालांकि, एसएसपी ने बताया कि चरणजीत के पिता की मौत कैंसर से हुई थी।

अधिकारी ने कहा कि लड़के ने महिला को जान से मारने के लिए तीन लोगों को दो लाख रुपये देने का वादा किया था और इसके लिए 50 हजार रुपये एडवांस में दिए थे। एसएसपी ने कहा कि पुलिस ने चरणजीत और दो अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब