लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के अंबाला में महिला ने खुद को मारी गोली

By भाषा | Updated: September 26, 2021 20:00 IST

Open in App

अंबाला (हरियाणा), 26 सितंबर हरियाणा के अंबाला जिले के एक गांव में अपने पति के लाइसेंसी हथियार से 39 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना शनिवार को पंजोरी गांव में महिला के घर पर हुई।

पुलिस ने कहा कि महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। मृतका की पहचान सुरजीत कौर के रूप में की गई है। पुलिस ने कहा कि सुरजीत का पति हरजीत सेना से सेवानिवृत्त है और वर्तमान में हरियाणा सिविल सचिवालय के सीआईडी विभाग में कार्यरत है। पुलिस ने कहा कि घटना के समय महिला की सास घर पर नहीं थी और पति दवाएं लेने पंचकूला के अस्पताल गया था।

कौर की बेटी घर पर मौजूद थी और गोली की आवाज सुनकर वह कमरे में आई। पुलिस शव को नारायणगढ़ स्थित सरकारी अस्पताल ले गई और पोस्टमॉर्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। नारायणगढ़ के थाना प्रभारी धूम सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर