लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ः सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में पांच लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली को किया ढेर

By भाषा | Updated: July 18, 2018 12:48 IST

अधिकारियों ने बताया कि दोनों ओर से भारी गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए थे। जरीना नक्सलियों के औंधी मोहला ज्वाइंट एरिया कमेटी की सक्रिय सदस्य थी। पुलिस ने घटनास्थल से 12 बोर बंदूक और अन्य सामान बरामद किया है।

Open in App

रायपुर, 18 जुलाईः छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में पुलिस ने मुठभेड़ में एक इनामी महिला नक्सली को मार गिराया। राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कोहका पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोंडाल पहाड़ी के करीब जिला पुलिस बल और भारत तिब्बत सीमा पुलिस के संयुक्त दल ने म​हिला नक्सली जरीना को मार गिराया। जरीना पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के मानपुर क्षेत्र में संयुक्त दल गश्त के लिए गया था। दल जब कोंडाल पहाड़ी के करीब पहुंचा तब नक्सलियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी। दल की ओर से जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी जिसमे जरीना मारी गयी।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों ओर से भारी गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए थे। जरीना नक्सलियों के औंधी मोहला ज्वाइंट एरिया कमेटी की सक्रिय सदस्य थी। पुलिस ने घटनास्थल से 12 बोर बंदूक और अन्य सामान बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि जरीना नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर की निवासी थी। वह वर्ष 2005 से नक्सलियों के साथ जुड़ी थी। उसके खिलाफ पुलिस दल पर हमला समेत 16 अपराध दर्ज थे।

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। इस संबंध में अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राजनांदगांव जिले में पुलिस दल ने पिछले दो वर्ष में 18 नक्सलियों को मार गिराया है।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :नक्सलछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब