भूख लगने पर ऑनलाइन ऑर्डर अच्छा ऑप्शन है। आपने भी कई बार फूड डिलीवरी एप्स का इस्तेमाल किया होगा। हो सकता है कि कभी थोड़ी बहुत परेशानी हुई हो। जैसे आपने ऑर्डर किसी चीज का दिया हो और डिश कोई और आ गई हो। लेकिन क्या कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि मंगवाया चिकन और मिला फ्राइड तौलिया? नहीं ना। हालांकि फिलीपींस में एक महिला के साथ ऐसा ही हुआ है।
फिलीपींस में एक महिला ने अपने बेटे के लिए फ्राइड चिकन का ऑर्डर दिया था, लेकिन जब फूड डिलीवर हुआ तो उन्हें पता लगा कि फ्राइड चिकन की जगह पर फ्राइड तौलिया डिलीवर कर दिया गया। महिला ने चिकन समझकर जब उसे काटने की कोशिश की तो उन्हें समझ आया कि यह चिकन नहीं तौलिया है।
ऐसे पता चला फ्राइड तौलिये के बारे में
एलिक पेरेज (Alique perez) नाम की महिला ने फेसबुक पर घटना के बारे में विस्तार से बताया है। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मैंने अपने बेटे के लिए चिकन मंगवाया था। मैंने उसे काटने की कोशिश की तो लगा यह मुश्किल है। मैंने उसे हाथ से तोड़ने की कोशिश की और मैं यह देखकर हैरान रह गई कि यह फ्राइड तौलिया है।
कानूनी कार्रवाई की दे रहे सलाह
पेरेज ने फेसबुक पर फोटोज के साथ ही वीडियो भी शेयर किया है। जिससे पता चलता है कि चिकन की जगह उन्हें तौलिया फ्राइड कर भेज दिया गया। बहुत से लोगों ने उन्हें कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की सलाह दी है।
लाइक और शेयर कर रहे हैं लोग
उनकी फेसबुक पोस्ट को एक लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और करीब 87 हजार ने शेयर किया है। वहीं वीडियो को करीब 20 लाख लोग देख चुके हैं और करीब पांच हजार लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।