लाइव न्यूज़ :

रामायण का उर्दू अनुवाद कर मुस्लिम महिला ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू धर्मग्रंथों से है लगाव

By धीरज पाल | Updated: June 30, 2018 18:53 IST

कानपुर के प्रेमनगर की रहने वाली डॉक्टर तलत सिद्दीकी ने रामायण का उर्दू में अनुवाद किया है। उन्होंने कहा कि रामायण उन सभी धर्मों की तरह है जिससे लोग पढ़ने के बाद शांति और सद्भाव उत्पन्न हो जाता है।

Open in App

नई दिल्ली, 30 जून: दिन-रात मीडिया चैनलों की डिबेट में हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा कहीं-न-कहीं जरूर उठ जाता है। मुद्दे में बहस इतनी तेज हो जाती है कि एंकर से लेकर दर्शक भी उलझ हो जाता है और हिंदू-मुस्लिम धर्म को लेकर लोग अलग-अलग राय गढ़ने लगता हैं। इन्हीं सब के बीच गंगा-जमुनी तहजीब की संस्कृति का अच्छा सा उदाहरण सामने आया है। दरअसल, कानपुर की एक मुस्लिम महिला ने हिंदू धार्मिक ग्रंथ रामायण का उर्दू में अनुवाद किया है, जो अंतर-समुदाय सद्भाव का एक उदाहरण स्थापित कर रही है। उनका मानना है कि यह काम करने के बाद मैं बहुत ही आराम महसूस कर रही हुं। 

कानपुर के प्रेमनगर की रहने वाली डॉक्टर तलत सिद्दीकी ने रामायण का उर्दू में अनुवाद किया है। उन्होंने कहा कि रामायण उन सभी धर्मों की तरह है जिससे लोग पढ़ने के बाद शांति और सद्भाव उत्पन्न हो जाता है। उन्होंने कहा कि रामायण हमें शांति और भाई चारे का संदेश देता है। मीडिया से बातचीत करते हुए तलत सिद्दीकी ने बताया कि रामायण का उर्दू में अनुवाद करते हुए उन्हें डेढ़ साल का वक्त लगा। 

उन्होंने कहा अनुवाद करते वक्त उन्होंने कई बातों का ध्यान रखना पड़ा। उन्होंने बताया कि अनुवाद के वक्तॉइस बात का उन्होंने पूरा ख्याल रखा कि रामायण में मौजूद हिंदी भाषा वाले के शब्दों का भावार्थ में कोई गड़बड़ी न हो सके। प्रेमनगर की निवासी डॉक्टर तलत सिद्दीकी ने हिंदी साहित्य में एमए डिग्री हासिल की है। उन्होंने कहा कि गंगा-जमुनी तहजीब के लिए वो ऐसे काम आगे भी करती रहेगी। 

हालांंकि यह पहली दफा नहीं है कि किसी मुस्लिम महिला ने हिंदू ग्रंथ का उर्दू में अनुवाद किया हो। इससे पहले वाराणसी की 22 वर्षीय लड़की ने रामचरित्र मानस का अनुवाद किया है। 22 वर्षीय नाजनीन ने न सिर्फ रामचरित्रमानस का उर्दू में अनुवाद किया था बल्कि हनुमान चालीसा का भी उर्दू में अनुवाद किया था। 

 

टॅग्स :रामायणउत्तर प्रदेशकानपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं