लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में मृत मिली महिला, परिवार ने किया दावा-एनआरसी के डर से की आत्महत्या

By भाषा | Updated: December 15, 2019 19:29 IST

स्थानीय लोगों ने बताया कि शिप्रा के पति सुभाष सिकदर एक वैन चालक हैं और उनका एक बेटा तथा एक बेटी है। महिला को अपना घर चलाने के लिए मनरेगा से होने वाली आय पर निर्भर रहना पड़ता था।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल के पूर्वी वर्द्धमान जिले में 36 वर्षीय महिला मृत पाई गई हैपरिवार ने दावा किया कि उसने देशभर में एनआरसी लागू करने के प्रस्ताव से डरकर आत्महत्या कर ली।

 पश्चिम बंगाल के पूर्वी वर्द्धमान जिले में 36 वर्षीय महिला मृत पाई गई है और उसके परिवार ने दावा किया कि उसने देशभर में एनआरसी लागू करने के प्रस्ताव से डरकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि जमालपुर पुलिस थाने के तहत आने वाले तेली गांव के जाउग्राम इलाके में शनिवार को शिप्रा सिकदर अपने घर में फंदे से लटकी पायी गई।

उन्होंने बताया कि शिप्रा को जमालपुर सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि शिप्रा के पति सुभाष सिकदर एक वैन चालक हैं और उनका एक बेटा तथा एक बेटी है। महिला को अपना घर चलाने के लिए मनरेगा से होने वाली आय पर निर्भर रहना पड़ता था।

शिप्रा के एक रिश्तेदार बिपुल सिकदर ने बताया कि संसद में नागरिकता (संशोधन) विधेयक पारित होने के बाद से वह परेशान और डरी हुई थी। उन्होंने दावा किया शिप्रा के 19 वर्षीय बेटे के पास आधार कार्ड था लेकिन उसके पास जन्म प्रमाण पत्र और मतदाता पहचान पत्र नहीं था जिसके कारण शिप्रा डरी हुई थी कि उसके बेटे को देश से ‘‘बाहर’’ निकाला जा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘वह अपने बेटे के लिए दस्तावेज जुटाने कई बार बीडीओ कार्यालय गई लेकिन वह दस्तावेज नहीं जुटा पायी। उसने एनआरसी के कारण खुद को खत्म कर लिया।’’ जमालपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें आत्महत्या का शक है। हालांकि अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार के दावे की जांच की जा रही है। जमालपुर पंचायत समिति के अध्यक्ष महमूद खान ने बताया कि उन्होंने सुना था कि शिप्रा के बेटे के पास दस्तावेज नहीं हैं और उसने अपने बेटे को देश से बाहर निकाले जाने के डर से आत्महत्या की।

बहरहाल, भाजपा ने इन दावों का खंडन किया है और पार्टी के एक स्थानीय नेता ने कहा कि शिप्रा का खराब वित्तीय हालत को लेकर आए दिन अपने पति से झगड़ा होता था और उसने ऐसे ही एक झगड़े के बाद खुदकुशी कर ली। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत