लाइव न्यूज़ :

जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत

By भाषा | Updated: May 29, 2021 14:49 IST

Open in App

महासमुंद, 29 मई छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में जंगली हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई।

महासमुंद जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि जिले के बागबहरा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत धरमपुर गांव के करीब जंगली हाथी के हमले में मजदूर महिला बिसाहिन बाई :40 वर्ष: की मृत्यु हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि पास के बिजराडीह गांव में तालाब को गहरा करने का कार्य चल रहा है। कार्य में शामिल होने बिसाहिन बाई अपने पति और एक अन्य रिश्तेदार बालिका के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर धरमपुर गांव से निकली थी।

उन्होंने बताया कि जब वह कुछ दूरी पर थे तब उनका सामना जंगली हाथी से हो गया। इस दौरान बिसाहिन के पति प्रेम सागर और बालिका खुशबू ने भागकर अपनी जान बचाई। लेकिन हाथी ने बिसाहिन बाई को कुचलकर मार डाला।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए वन विभाग के दल को रवाना किया गया। बाद में दल ने शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

उन्होंने बताया कि मृतक महिला के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की कार्यवाही की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कुछ समय से जंगली हाथियों का आतंक जारी है। पिछले एक माह के दौरान यहां हाथियों ने तीन लोगों की जान ले ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSonakshi Sinha Latest Photos: एक्ट्रेस का बोल्ड और क्लासी अंदाज वायरल

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ