लाइव न्यूज़ :

केवाईसी अपडेट करने के नाम पर महिला, उसके पिता से चार लाख रुपये ठगने का आरोपी बिहार से गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 7, 2021 16:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अप्रैल केवाईसी जानकारी प्रमाणित करने के नाम पर एक महिला और उसके पति से धोखाधड़ी करने और उनके दो बैंक खातों से कुल चार लाख रुपये निकालने के आरोप में 31 वर्षीय व्यक्ति को बिहार से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि एक महिला ने शिकायत दर्ज करायी कि तीन मार्च को उसके पिता के फोन पर एक एसएमएस आया था, जिसमें केवाईसी (नो योर कस्टमर यानी अपने ग्राहक को जानो) जानकारी अद्यतन कराने की बात कही गयी थी। महिला और उसके पिता का बैंक में संयुक्त खाता है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि दिये गये नंबर पर फोन करने पर एक शख्स ने खुद को बैंक कर्मी बताया और केवाईसी अद्यतन करने में उनकी मदद करने की पेशकश की।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के पिता ने जैसे ही सारी जानकारी दी, तभी उन्हें संदेश आया कि उनका नेटबैंकिंग का पासवर्ड बदल गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता बैंक गयी और घटना के बारे में बताया, लेकिन तब तक उनके संयुक्त खाते से चार बार पैसे की निकासी हो चुकी थी और महिला के एक अन्य खाते से भी पैसा निकाला गया था। आरोप है कि खातों से कुल चार लाख रुपये निकाले गये।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया, ‘‘जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी बिहार और झारखंड से थे। रविवार को उन्होंने छापा मारकर भागलपुर से संतोष कुमार को पकड़ा।’’

डीसीपी ने बताया कि उसके सहयोगियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

कारोबारSpecial Trains: पुरी-पटना रूट के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब साप्ताहिक हुई स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ