लाइव न्यूज़ :

दाती महाराज पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला पहुंची कोर्ट, CBI को रिपोर्ट जमा करने का निर्देश देने की मांग की

By भाषा | Updated: December 24, 2019 20:16 IST

Open in App
ठळक मुद्देसर्दियों की छुट्टियों के बाद जनवरी में अदालत पुन: खुलने पर याचिका पर सुनवाई होगी।महिला ने अपनी याचिका में निचली अदालत को यह निर्देश देने की मांग की है कि समयबद्ध तरीके से सुनवाई पूरी की जाए और प्रक्रिया को तेज किया जाए।

स्वयंभू बाबा दाती महाराज पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय से गुहार लगाई कि सीबीआई को मामले में स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया जाए। महिला ने अपनी अर्जी में उच्च न्यायालय से सीबीआई को एक निचली अदालत में पूरक आरोपपत्र भी दाखिल करने का निर्देश देने की मांग की। मामले में सीबीआई जांच कर रही है।

सर्दियों की छुट्टियों के बाद जनवरी में अदालत पुन: खुलने पर याचिका पर सुनवाई होगी। महिला ने उच्च न्यायालय के तीन अक्टूबर 2018 के आदेश का जिक्र किया जिसमें पीठ ने कहा था, ‘‘मामला सीबीआई को भेजा जाए। वह पूरक आरोपपत्र दाखिल कर सकती है। सीबीआई तीन सप्ताह में प्रारंभिक रिपोर्ट जमा करे।’’

महिला ने अपनी याचिका में निचली अदालत को यह निर्देश देने की मांग की है कि समयबद्ध तरीके से सुनवाई पूरी की जाए और प्रक्रिया को तेज किया जाए। उसने दावा किया कि अदालत के निर्देशों के बावजूद जांच अधिकारी ने उच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित समयावधि में जांच पूरी नहीं की।

उच्च न्यायालय ने अक्टूबर 2018 के आदेश में आरोपी को गिरफ्तार नहीं करने पर दिल्ली पुलिस से नाराजगी जताई और मामले को सीबीआई को हस्तांतरित कर दिया था। अदालत ने कहा था कि पुलिस ने जिस तरीके से जांच की, उससे संदेह पैदा होता है क्योंकि पुलिस ने मामले में अपराध प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने शिकायती महिला का बयान दर्ज किये जाने के बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया।

सीबीआई ने पहले अपनी जांच की स्थिति रिपोर्ट उच्च न्यायालय में जमा की थी। एजेंसी ने 26 अक्टूबर 2018 को दाती के खिलाफ बलात्कार और अप्राकृतिक यौन संबंध का मामला दर्ज किया था। बाद में एक निचली अदालत ने आरोपी को अग्रिम जमानत दे दी जिसे सीबीआई ने उच्च न्यायालय में चुनौती दी। 

टॅग्स :रेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos