लाइव न्यूज़ :

 देश में तीन साल के भीतर सड़क हादसों ने लीं करीब साढ़े 4 लाख लोगों की जान, जानें क्या कहते हैं आंकड़े

By भाषा | Updated: February 3, 2020 19:37 IST

एक प्रश्न के लिखित उत्तर में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गडकरी ने राज्यसभा को सोमवार को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने बताया कि देश में सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाले वाले व्यक्तियों की संख्या वर्ष 2018 में 1,51,417 थी। ऐसी दुर्घटनाओं में मरने वाले की संख्या वर्ष 2017 में 1,47,913 और वर्ष 2016 में 1,50,785 थी।

साल 2016 से 2018 तक हर साल देश में सड़क हादसों में औसतन डेढ़ लाख लोगों की जान गई है। एक प्रश्न के लिखित उत्तर में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गडकरी ने राज्यसभा को सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि देश में सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाले वाले व्यक्तियों की संख्या वर्ष 2018 में 1,51,417 थी। ऐसी दुर्घटनाओं में मरने वाले की संख्या वर्ष 2017 में 1,47,913 और वर्ष 2016 में 1,50,785 थी। गडकरी ने यह भी बताया कि वर्ष 2019 में सितंबर तक सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या 1,12,735 थी।

उन्होंने बताया कि संसद द्वारा पारित मोटर यान (संशोधन) कानून, 2019 सड़क सुरक्षा पर ध्यान केन्द्रित करता है जिसमें बाकी बातों के साथ साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने के लिए दंड में भारी वृद्धि की गई है।

साथ ही इसमें वाहनों की इलेक्ट्रानिक निगरानी, किशोर चालक के लिए दंड बढ़ाना, दोषपूर्ण वाहनों को हटाना, तीसरे पक्ष की देयता को प्रभावी बनाना तथा ‘हिट एंड रन’ मामले के लिए बढ़े हुए मुआवजे का भुगतान जैसी बातें शामिल हैं। गडकरी ने कहा कि मंत्रालय, सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए इस संबंध में प्रचार और जागरुकता कार्यक्रमों जैसे विभिन्न कार्यकलाप भी आयोजित करता है। 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण