लाइव न्यूज़ :

निजी क्षेत्र के सहयोग से कोविड-19 टीके की खुराकों को तेजी से देना संभव हो सका है: सरकार

By भाषा | Updated: March 11, 2021 21:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मार्च केन्द्र ने बृहस्पतिवार को कहा कि निजी क्षेत्र के सहयोग से कोविड-19 टीके की खुराकों को तेजी से देना संभव हो सका है और 23 प्रतिशत से अधिक खुराकों को दिया जा चुका है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकारी अस्पतालों में कोरोना वायरस की 71.23 प्रतिशत खुराकें दी गई है जबकि इन खुराकों में से 28.77 प्रतिशत निजी अस्पतालों के सहयोग से दी गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘निजी क्षेत्र के अस्पतालों के सक्रिय सहयोग से टीके की खुराकों को तेजी से देना संभव हो सका है।’’

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ये निजी अस्पताल आयुष्मान भारत योजना, केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) और राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं के तहत आते हैं।

उन्होंने कहा कि ओडिशा, महाराष्ट्र, दिल्ली और तेलंगाना जैसे स्थानों पर जहां ये उपरोक्त तीन श्रेणियां नहीं हैं, उन्हें भी इस तरह के निजी अस्पतालों की सुविधा दी गई है।

भूषण ने कहा कि चार मार्च को 24 घंटे में 10 लाख टीके लगाये गये जबकि आठ मार्च को 24 घंटे में 20 लाख टीके लगाये गये।

यह पूछे जाने पर कि क्या टीकाकरण की गति कम हो गई है, स्वास्थ्य सचिव ने कहा, ‘‘हम जो देख रहे हैं वह एक सतत वृद्धि है। हम कोई दौड़ जीतने की कोशिश नहीं कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि सरकार ने अपनी प्रणाली को लचीला बनाया है, ताकि जिन निजी अस्पतालों के पास क्षमता है, वे सप्ताह में सात दिन 24 घंटे टीकाकरण कर सकें।

भूषण ने उन राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों का आंकड़ा भी दिया जहां निजी अस्पतालों में टीकाकरण राष्ट्रीय औसत से कम है। उन्होंने इन क्षेत्रों में निजी अस्पतालों के प्रतिशत का आंकड़ा भी दिया।

इन राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, असम, गुजरात, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, मेघालय, छत्तीसगढ़ और ओडिशा शामिल हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ये वे राज्य / केंद्र शासित प्रदेश हैं जहां हमने अनुरोध किया है कि निजी अस्पतालों को बड़े पैमाने पर टीकाकरण करने की जरूरत है।’’

भूषण ने कहा कि बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे तक कोविड-19 टीकों की 2,56,90,545 खुराकें दी गयी हैं। इनमें 67,86,086 बुजुर्ग और विभिन्न रोगों से ग्रस्त 45-60 उम्र समूह वाले लोग थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?