लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग के जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे के साथ ही भाजपा ने उम्‍मीदवारों के चयन की प्रक्रिया आरंभ कर दी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 9, 2024 10:33 IST

श्रीनगर: अब कहा यही जा रहा है कि आगामी चुनाव महत्वपूर्ण होंगे क्योंकि वे अनुच्छेद 370 के निरस्तीकरण और परिसीमन के बाद होंगे।

Open in App

श्रीनगर: भारतीय चुनाव की टीम के जम्‍मू कश्‍मीर के एक दिवसीय दौरे के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जम्मू कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भारतीय चुनाव आयोग की टीम गुरुवार को केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) पहुंची थी और उसने राजनीतिक दलों के अतिरिक्‍त पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के साथ चुनाव करवाए जाने की संभावनाओं पर चर्चा की।

इस चर्चा के उपरांत भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने ऐसे इच्छुक उम्मीदवारों से बायोडाटा आमंत्रित किया है, जिनके पास काम करने का अनुभव है और जिन्होंने पार्टी और समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। प्रतिक्रिया बेहद सकारात्मक रही है, कई उम्मीदवारों ने पहले ही अपना बायोडाटा जमा कर दिया है। प्राप्त बायोडाटा को भाजपा द्वारा शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और फिर सूची पार्टी के आलाकमान को भेजी जाएगी।

भाजपा के सूत्रों ने बताया कि आलाकमान पार्टी की जम्मू कश्मीर इकाई द्वारा प्रस्तुत शॉर्टलिस्ट की गई सूची में से उम्मीदवारों को अंतिम रूप देगा। वे कहते थे कि जम्मू कश्मीर भाजपा उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करते समय अन्य कारकों के अलावा पार्टी और समाज में किसी व्यक्ति के योगदान जैसे कारकों पर विचार कर रही है।

जानकारी के लिए वर्ष 2015 के बाद से यह पहली बार है जब जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, जब भाजपा ने जम्मू क्षेत्र में रिकॉर्ड 25 सीटें जीती थीं। 2015 के विधानसभा चुनावों में भाजपा और पीडीपी द्वारा बनाई गई गठबंधन सरकार एजेंडा फॉर अलायंस पर आधारित थी। हालांकि, सरकार केवल तीन साल तक चली और फिर भाजपा ने पीडीपी से अपना समर्थन वापस ले लिया।

अब कहा यही जा रहा है कि आगामी चुनाव महत्वपूर्ण होंगे क्योंकि वे अनुच्छेद 370 के निरस्तीकरण और परिसीमन के बाद होंगे। परिसीमन के बाद, विधानसभा सीटों की कुल संख्या 83 से बढ़कर 90 हो गई है। जम्मू क्षेत्र में अब 43 सीटें हैं, जबकि कश्मीर में 47 सीटें हैं। भाजपा जम्मू क्षेत्र में बढ़ी हुई सीटों पर नज़र गड़ाए हुए है, जहाँ परिसीमन से पहले 37 सीटें थीं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरJammuचुनाव आयोगभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो