लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में विंग कमांडर अभिनंदन का शारीरिक नहीं बल्कि किया गया मानसिक टॉचर्र: सूत्र

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 2, 2019 19:14 IST

अभिनंदन को पाकिस्तानी अधिकारियों ने 27 फरवरी को तब पकड़ लिया था जब उनका लड़ाकू विमान मिग-21 पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों के साथ हवाई लड़ाई के दौरान नीचे गिर गया था।

Open in App

न्यूज एजेंसी एएनआई के सूत्रों के मुताबिक कहा है कि स्वदेश लौटें विंग कमांडर अभिनंदन ने कहा है कि पाकिस्तान में उनको किसी तरह की कोई शारीरिक प्रताड़ना नहीं दी गई है लेकिन मानसिक तौर पर काफी परेशान किया गया है। विंग कमांडर अभिनंदन से दो मार्च को अस्पताल में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और इंडियन एयरफोर्स के चीफ बीएन धनोआ मिलने गए थे। हालांकि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और इंडियन एयरफोर्स के चीफ बीएन धनोआ दोनों अलग-अलग वक्त पर अभिनंदन से मिले थे। 

पाकिस्तान से रिहाई के बाद अटारी-वाघा सीमा से शुक्रवार देर रात दिल्ली लाए गए विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान विभिन्न चिकित्सा जांचों से गुजर रहे हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी है। अभिनंदन शुक्रवार की रात करीब पौने बारह बजे राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे। उन्हें तुरंत वायुसेना केन्द्रीय मेडिकल प्रतिष्ठान (एएफसीएमई) ले जाया गया जो सेना के तीनों अंगों के वायुकर्मियों का मेडिकल आकलन केन्द्र है।

बीएस धनोआ ने पाकिस्तान में गुजारे गए 60 घंटे का लिया ब्योरा 

इंडियन एयरफोर्स चीफ बीएस धनोआ ने विंग कमांडर अभिनंदन से बैठक में पाकिस्तान में उनके साथ कैसा बर्ताव किया गया, इसपर बात की है। रक्षा मंत्री ने भी अभिनंदन से इस परे मसले पर हालचाल लिया। पाकिस्तान के नजरबंदी में विंग कमांडर अभिनंदन के 60 घंटे कैसे गुजरे...इसपर विस्तार से चर्चा की गई है।

अभिनंदन को पाकिस्तानी अधिकारियों ने 27 फरवरी को तब पकड़ लिया था जब उनका लड़ाकू विमान मिग-21 पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों के साथ हवाई लड़ाई के दौरान नीचे गिर गया था। अपने विमान के गिरने से पहले अभिनंदन ने पाकिस्तानी वायुसेना के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। 

टॅग्स :अभिनंदन वर्तमानइंडियन एयर फोर्सपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस