लाइव न्यूज़ :

एसपी-बीएसपी गठबंधन में शामिल होगी आरएलडी? जयंत बोले- सफल रही अखिलेश यादव के साथ बैठक

By आदित्य द्विवेदी | Updated: January 16, 2019 13:41 IST

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए यूपी में एसपी-बीएसपी गठबंधन के साथ आरएलडी के शामिल होने की संभावना है। 

Open in App
ठळक मुद्देआरएलडी नेता जयंत चौधरी सपा मुखिया अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे हैं।आरएलडी को चार सीट दिए जाने पर बन सकती है बात

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने गठबंधन कर लिया है। इसमें राष्ट्रीय लोक दल के शामिल होने की सुगबुगाहट बढ़ गई है। बुधवार को आरएलडी नेता जयंत चौधरी सपा मुखिया अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के साथ उनकी मुलाकात सफल रही। उम्मीद है कि वो अपने मंसूबों में कामयाब होंगे। माना जा रहा है कि सीटों के फॉर्मूला पर अंतिम मुहर लग सकती है क्योंकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आरएलडी की अहमियत को देखते हुए अखिलेश भी उन्हें गठबंधन में शामिल करना चाहते हैं। आज बैठक के बाद इसका औपचारिक एलान किया जाएगा।

चार सीटों पर बन सकती है बात

लोकसभा चुनाव के लिए सपा-बसपा गठबंधन में आरएलडी का शामिल होना लगभग तय माना जा रहा है। ऐसे में आरएलडी छह सीटों की मांग कर सकती है लेकिन चार सीटों पर बात बनने की संभावना है। इसमें बागपत, मुजफ्फरनगर, मथुरा और हाथरस शामिल हैं। मथुरा सीट पर अखिलेश के करीबी नेता संजय लाठर को आरएलडी के चुनाव निशान से लड़ाया जा सकता है।

कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?

आरएलडी के प्रभुत्व वाली बागपत सीट पर जयंत चौधरी प्रत्याशी हो सकते हैं। इसके अलावा पार्टी मुखिया अजित सिंह मुजफ्फरपुर से ताल ठोक सकते हैं। हाथरस से कौन चुनाव लड़ेगा अभी यह तय किया जाना बाकी है। इसके अलावा मथुरा से सपा नेता संजय लाठर को आरएलडी के चुनाव निशान से लड़ाया जा सकता है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)राष्ट्रीय लोक दल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप