लाइव न्यूज़ :

अब कुछ भी विवादास्पद नहीं कहूंगा : सुवेंदु अधिकारी

By भाषा | Updated: November 19, 2020 20:30 IST

Open in App

रामनगर (पश्चिम बंगाल), 19 नवंबर अपने अगले कदम को लेकर चल रही अटकलों के बीच पश्चिम बंगाल के मंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि जब तक वह एक राजनीतिक दल और प्रदेश मंत्रिमंडल का हिस्सा हैं तब तक कुछ भी विवादास्पद या अनैतिक नहीं कहेंगे।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रभावशाली नेता ने कहा कि वह “हफ्ते में सातों दिन 24 घंटे के राजनेता हैं न कि मौसमी चिड़िया।”

बीते कुछ महीनों में पार्टी नेताओं से दूरी रखने और मंत्रिमंडल की बैठकों में भी हिस्सा नहीं लेने वाले अधिकारी ने कहा कि वह एक निर्वाचित नेता है और चयनित या नामित नहीं।

पूर्वी मिदनापुर जिले में सहकारी समितियों की एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “यद्यपि कई बार अलग राय होने के कारण मतभेद होता है और इसके फलस्वरूप अलगाव, मैं कुछ भी विवादास्पद नहीं कहूंगा क्योंकि मैं एक राजनीतिक दल का अब भी सदस्य हूं।”

अधिकारी ने कहा, “अपनी टीआरपी के कारण मीडिया काफी अटकलें लगा रहा है, मुझे उसकी परवाह नहीं है। मैं एक राजनीतिक दल का सक्रिय प्राथमिक सदस्य हूं, मैं राज्य मंत्रिमंडल का सदस्य हूं। न तो मुख्यमंत्री ने मुझे हटाया है न ही मैंने अपने पद से इस्तीफा दिया है। इसलिये जब तक मैं एक मंत्री हूं, मैं कुछ भी विवादास्पद नहीं कहूंगा। मेरा ऐसा करना अनैतिक होगा।”

मंत्री ने कहा, “मेरे पास जो भी पद है, मैं उन सभी पदों पर निर्वाचित हुआ हूं। मैं नामित सदस्य नहीं हूं। मैं एक नेता हूं जिसने हमेशा लोगों के बीच काम किया है। चाहे वह चक्रवात अम्फान हो या कोविड महामारी- मैं हमेशा जनता के साथ था।”

परिवहन विभाग की जिम्मेदारी संभालने वाले मंत्री ने कहा कि वह राजनीतिक घोषणा एक राजनीतिक मंच से करेंगे। उन्होंने कहा, “मैं सहकारी समिति के इस मंच से राजनीति से संबंधित कुछ भी नहीं कहूंगा।”

अधिकारी की जनसभा पर प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी ने कहा कि वह पार्टी के साथ हैं।

टीएमसी सांसद कल्याण बंद्योपाध्याय ने कहा, “सुवेंदु अधिकारी हमारी पार्टी के काफी वरिष्ठ और महत्वपूर्ण नेता हैं। वह हमारे साथ हैं। हम सभी उनसे काफी स्नेह और सम्मान करते हैं। मैं मीडिया से कयासबाजी न करने का अनुरोध करूंगा।”

टीएमसी ने अधिकारी को मनाने के लिये उनसे संपर्क साधा है और उन्हें पार्टी में बरकरार रखने के लिये उनकी शिकायतों को दूर करने की कोशिश की जा रही है।

वहीं बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा, “टीएमसी जैसे दल में कोई भी खुश नहीं रह सकता, जो एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया