लाइव न्यूज़ :

दंगाइयों से वसूला जाएगा नूंह हिंसा में हुआ नुकसान: सीएम मनोहर लाल खट्टर

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 2, 2023 16:17 IST

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। सीएम ने कहा कि नूंह हिंसा में हुआ नुकसान दंगाइयों से वसूला जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक कुल 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कियासीएम ने कहा कि नूंह हिंसा में हुआ नुकसान दंगाइयों से वसूला जाएगामुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक कुल 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है

गुरुग्राम: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य में हिंसा पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर नहीं  बख्शा जाएगा। सीएम ने कहा कि  नूंह हिंसा में हुआ नुकसान दंगाइयों से वसूला जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक  कुल 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही 90 अतिरिक्त लोगों को हिरासत में रखा गया है। हालांकि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मनोहर लाल खट्टर ने एक विवादित बयान भी दिया और कहा कि पुलिस राज्य के हर व्यक्ति की सुरक्षा नहीं कर सकती। 

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने हिंसा में आर्थिक नुकसान झेलने वाले लोगों के लिए भी अहम घोषणा की। उन्होंने कहा, "चल संपत्ति के मामले में, यदि नुकसान 5 लाख है, तो सरकार 80 प्रतिशत कवरेज प्रदान करेगी। यदि नुकसान 5 से 10 लाख के बीच है, तो 70 प्रतिशत कवर किया जाएगा। 10 से 20 लाख के बीच नुकसान के लिए, 60 प्रतिशत कवर किया जाएगा।"

इस बीच नूंह के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत पवार ने कहा है कि  हम स्थिति की समीक्षा करेंगे और फिर क्षेत्र में स्कूलों और कॉलेजों को फिर से खोलने पर फैसला करेंगे। फिलहाल अर्धसैनिक बल के 14 बल और लगभग हरियाणा पुलिस की 20 कंपनियां नूंह में तैनात हैं। नूंह के डिप्टी कमिश्नर ने दोपहर 3-5 बजे के बीच कर्फ्यू में ढील देने की बात भी की।

मेवात की हिंसा के बाद हिंदू संगठन राजधानी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली में नूंह हिंसा के बाद हो रहे प्रदर्शन और रैली पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। हालांकि सर्वोच्च न्यायालय ने विरोध प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया लेकिन सुनवाई के दौरान कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि इस प्रदर्शन के दौरान भड़काऊ भाषण ना दिया जाए। अदालत ने यह भी कहा कि धारा-144 समेत अन्य उपाय अपनाए जा सकते हैं। अदालत ने कहा है कि यह आदेश सभी राज्यों पर लागू होगा। 

हरियाणा की स्थिति को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता दीपेंद्र एस.हुड्डा ने कहा कि नूंह में जो घटना घटी है वह बड़ी प्रशासनिक विफलता है। अगर सरकार समय पर सतर्कता लेती, पुलिस प्रशासन तैनात किया जाता तो यह घटना टाली जा सकती थी।

टॅग्स :हरियाणामनोहर लाल खट्टरBJPगुरुग्रामकांग्रेससुप्रीम कोर्टबजरंग दलवीएचपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष