लाइव न्यूज़ :

बंगाल में भाजपा उम्मीदवार के रूप में पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों को देख लेंगे: तृणमूल विधायक

By भाषा | Updated: August 14, 2021 18:29 IST

Open in App

कोलकाता, 14 अगस्त तृणमूल कांग्रेस के विधायक जगदीश चंद्र बरमा बसुनिया ने शनिवार को यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि पश्चिम बंगाल में 2023 के पंचायत चुनावों में कोई केंद्रीय बल नहीं होगा और सत्तारूढ़ दल के सदस्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवारों के रूप में ग्राम चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों को ‘‘देख लेंगे।’’

हालांकि, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने इस तरह की टिप्पणियों को स्वीकार नहीं किया और कहा कि वह स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से पंचायत चुनाव जीतने के लिए आश्वस्त है।

तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक में, जलपाईगुड़ी जिले से सीताई के विधायक ने कहा, ‘‘इसे ध्यान में रखें। पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावों के विपरीत, 2023 के पंचायत चुनावों में केंद्रीय बलों को तैनात नहीं किया जाएगा। यहां अगले ग्राम चुनावों में भाजपा के उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल करने जा रहे हैं, वे सतर्क रहें। हमारे लोग आपको देख लेंगे।’’

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘यदि आप भाजपा जैसी हत्यारी और सांप्रदायिक पार्टी के नाम पर वोट मांगते हैं, तो आपको परिणाम भुगतने होंगे।’’

तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि पार्टी इस तरह की टिप्पणियों की अनुमति नहीं देती है।

उन्होंने कहा, ‘‘पंचायत चुनाव अभी दूर हैं। हम लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। बंगाल के लोगों ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस को भारी वोट दिया है और पिछले विधानसभा चुनावों में भाजपा की साजिश और धमकी को परास्त किया है। वे हमारा समर्थन करना जारी रखेंगे।’’

तृणमूल कांग्रेस की राज्य इकाई के महासचिव कुणाल घोष ने आरोप लगाया कि भाजपा के कई नेताओं ने विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया था, लेकिन उन्हें मतदाताओं ने खारिज कर दिया।

विधायक बसुनिया की टिप्पणियों की निंदा करते हुए, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, ‘‘मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि उन्होंने जो कहा है उस पर अमल करें। इस तरह के शब्द हमारे कार्यकर्ताओं में डर पैदा नहीं कर सकते। हम तृणमूल कांग्रेस की आतंकी रणनीति के खिलाफ लड़ेंगे।’’ उन्होंने दावा किया कि बसुनिया ने मार्च और अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव के बाद निर्वाचन क्षेत्र छोड़ दिया था क्योंकि उन्हें लोगों के गुस्से का डर था।

घोष ने कहा, ‘‘2018 के चुनावों के बाद से समय बदल गया है और भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनावों में 77 सीटें जीती हैं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि तृणमूल कांग्रेस तीन साल पहले अपनाई गई अपनी रणनीति पर अमल नहीं कर पाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!