लाइव न्यूज़ :

सुनिश्चित करूंगा कि भाजपा के खिलाफ वोटिंग करने पर किसी विधायक की सदस्यता ना जाए: शरद पवार

By भाषा | Updated: November 25, 2019 22:23 IST

पवार ने कहा, ‘‘गलत सूचना फैलायी जा रही है कि अजित पवार राकांपा के विधायक दल के नेता हैं, जो सभी (राकांपा) विधायकों को (शक्ति परीक्षण में) भाजपा को वोट करने के लिए व्हिप जारी करेंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देपवार मुंबई में पांच सितारा होटल में ‘महा विकास आघाडी’ के 162 विधायकों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे। राकांपा प्रमुख ने कहा कि उन्होंने कई संविधान विशेषज्ञों और कानून विशेषज्ञों से विचार- विमर्श किया है

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने सोमवार रात एकत्रित विधायकों से कहा कि वह निजी तौर पर सुनिश्चित करेंगे कि महाराष्ट्र विधानसभा में शक्ति परीक्षण के दौरान भाजपा के खिलाफ वोटिंग करने पर किसी की भी सदस्यता ना जाए। पवार मुंबई में पांच सितारा होटल में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के ‘महा विकास आघाडी’ के 162 विधायकों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे।

पवार ने कहा, ‘‘गलत सूचना फैलायी जा रही है कि अजित पवार राकांपा के विधायक दल के नेता हैं, जो सभी (राकांपा) विधायकों को (शक्ति परीक्षण में) भाजपा को वोट करने के लिए व्हिप जारी करेंगे।’’

राकांपा प्रमुख ने कहा कि उन्होंने कई संविधान विशेषज्ञों और कानून विशेषज्ञों से विचार- विमर्श किया है और पूर्व के मुद्दों पर भी गौर किया है । पवार ने कहा, ‘‘मैं इस निष्कर्ष पर पहुंचा हूं कि अजित पवार जिन्हें उनके (सरकार गठन के लिए भाजपा से हाथ मिलाने के कारण राकांपा विधायक दल के नेता)पद से हटा दिया गया है, उनके पास विधायकों को व्हिप जारी करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है ।’’

परोक्ष तौर पर भाजपा का हवाला देते हुए पवार ने कहा, ‘‘मैं निजी तौर पर जिम्मेदारी लेता हूं कि सदन से आपकी सदस्यता निरस्त नहीं होगी। अवैध तरीके से सत्ता पर कब्जा करने वालों को अब हटना होगा।’’ 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शरद पवारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारतज्योतिषी अशोक खरात को लेकर हंगामा जारी, 58 महिला से यौन शोषण?, इस्तीफा दें एनसीपी महाराष्ट्र अध्यक्ष सुनील तटकरे?, वीडियो

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाबा-बैरागी राजनीतिक कमजोरी या मजबूरी

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण