लाइव न्यूज़ :

'क्या अग्निवीर सैनिक देश की सही से सुरक्षा कर पाएंगे?' कांग्रेस ने मोदी सरकार से पूछे सवाल

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 23, 2023 18:08 IST

कांग्रेस मुख्यालय में गावते अक्षय लक्ष्मण को श्रद्धांजलि देने के बाद कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के प्रमुख सेवानिवृत्त कर्नल रोहित चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार देश की सुरक्षा प्रणाली के साथ बार-बार खिलवाड़ कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने एक बार फिर सेना की नई भर्ती नीति योजना अग्निपथ पर सवाल उठाए अग्निवीर रहे अक्षय लक्ष्मण गावटे की मृत्यु के बाद खोला मोर्चापूछा- सैनिकों और देश के लिए घातक 'अग्निपथ स्कीम' को क्यों लागू किया गया?

नई दिल्ली: भारतीय सेना में अग्निवीर रहे अक्षय लक्ष्मण गावटे की मृत्यु के बाद कांग्रेस ने एक बार फिर सेना की नई भर्ती नीति योजना अग्निपथ पर सवाल उठाए हैं। अग्निवीर (संचालक) गावते अक्षय लक्ष्मण पहले अग्निवीर हैं जिन्होंने ऑपरेशन में अपने प्राणों की आहुति दी है। उन्हें दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर में तैनात किया गया था।

कांग्रेस मुख्यालय में गावते अक्षय लक्ष्मण को श्रद्धांजलि देने के बाद कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के प्रमुख सेवानिवृत्त कर्नल रोहित चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार देश की सुरक्षा प्रणाली के साथ बार-बार खिलवाड़ कर रही है।

उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण मुद्दा है कि क्या अग्निवीर 6 महीने की ट्रेनिंग के बाद युद्ध क्षेत्र के बेहतर सिपाही बन पाते हैं? रेगुलर आर्मी के सिपाही कई वर्षों की कड़ी ट्रेनिंग के बाद हर परिस्थिति के लिए एक बेहतर सिपाही बन पाते हैं। लेकिन 6 महीने की ट्रेनिंग वाले अग्निवीर से क्या हम यह उम्मीद रखें कि वह हर स्थिति के लिए वेलट्रेंड सिपाही होगा! यह एक बड़ा सवाल है?

सेवानिवृत्त कर्नल रोहित चौधरी ने आगे कहा, "जैसे-जैसे अग्निवीर सैनिकों की शहादत हमारे सामने आ रही हैं, अग्निपथ योजना पर सवाल उठ रहे हैं। आर्मी ने पॉलिसी लेटर को चेंज करते हुए बताया है कि अग्निवीर सैनिकों को संवेदनशील और बेहद कठिन परिस्थितियों में तैनात नहीं किया जा सकता। क्या इन पाबंदियों के साथ हम देश की सरहदों को महफूज रख पाएंगे? क्या अग्निवीर सैनिक देश की सही से सुरक्षा कर पाएंगे?"

कांग्रेस ने मोदी सरकार से कुछ सवाल भी पूछे। सेवानिवृत्त कर्नल रोहित चौधरी ने कहा, "युवाओं, सैनिकों और देश के लिए घातक 'अग्निपथ स्कीम' को क्यों लागू किया गया? मोदी जी, आपने अपनी ही सेना में भेदभाव की स्थिति क्यों पैदा की? यूनिटों में अग्निवीरों को '4 साला' (यानी ये सेना में केवल 4 साल के लिए हैं) कहा जा रहा है। अग्निवीरों की शहादत को सम्मान देना और उनके परिवारों की देखभाल देश की जिम्मेदारी है, इसलिए इन्हें रेगुलर सैनिकों की तरह ही सम्मान दिए जाए।"

टॅग्स :अग्निपथ स्कीमकांग्रेसमोदी सरकारभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर