लाइव न्यूज़ :

योगेश सोमन ने किया था राहुल गांधी की आलोचना, कहा- किसी भी पार्टी का आमंत्रण स्वीकार करूंगा

By भाषा | Updated: January 22, 2020 17:06 IST

राहुल गांधी की ‘‘सावरकर’’ वाली टिप्पणी पर उनकी आलोचना करते हुए एक वीडियो पोस्ट करने के कारण पिछले सप्ताह उन्हें जबरन छुट्टी पर भेज दिया गया।

Open in App

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना करने के कारण अनिवार्य अवकाश पर भेजे गए मुंबई विश्वविद्यालय के वरिष्ठ संकाय सदस्य योगेश सोमन ने बुधवार को कहा कि थिएटर और अभिनय पर बोलने के लिए वह किसी भी पार्टी के आमंत्रण को स्वीकार करेंगे क्योंकि यह उनका ‘‘जुनून’’ है। मुंबई विश्वविद्यालय के थिएटर कला अकादमी के निदेशक ने कहा कि सत्ता, राजनीति और शिक्षण अलग-अलग चीजें हैं उन्हें घालमेल करने की जरूरत नहीं है।राहुल गांधी की ‘‘सावरकर’’ वाली टिप्पणी पर उनकी आलोचना करते हुए एक वीडियो पोस्ट करने के कारण पिछले सप्ताह उन्हें जबरन छुट्टी पर भेज दिया गया। राहुल गांधी ने दिल्ली में एक जनसभा में कहा था, ‘‘मैं राहुल गांधी हूं राहुल सावरकर नहीं’’।सोमन यहां शिवसेना के दिवंगत प्रमुख बाला साहेब ठाकरे की जयंती के अवसर पर पार्टी की श्रम एवं सिनेमा शाखाओं द्वारा छात्रों एवं युवा रंगकर्मियों के लिए एक कार्यशाला के आयोजन के इरादे से आए थे।सोमन ने कहा, ‘‘उन्होंने स्क्रीनप्ले, निर्देशन और अभिनय पर कार्यशाला आयोजित की है और यह मेरा पसंदीदा विषय है। एक प्रशिक्षक के तौर पर मेरा बायोडाटा उतना ही मजबूत है और उन्होंने मुझे यहां प्रशिक्षण कराने के लिए बुलाया है। इस मंच का इस्तेमाल कर मैं अभिनय के अपने अनुभवों को छात्रों एवं युवाओं से बांटूंगा।’’उन्होंने कहा कि अभिनय में कॅरियर बनाने के इच्छुक युवा रंगकर्मियों के लिए यह एक अच्छा मंच है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई भी पार्टी चाहे वह शिवसेना हो, राकांपा हो, कांग्रेस या भाजपा हो, ऐसे मंच का निर्माण करती है और मुझे आमंत्रित किया जाता है तो मैं वहां थिएटर पर बोलने के लिए जरूर जाउंगा क्योंकि यह मेरा जुनून है।’’उन्होंने कहा कि जिस तरह से कलाकारों के लिए कोई सीमा नहीं होती उसी तरह शिक्षकों या प्रशिक्षकों के लिए भी कोई सीमाएं नहीं होतीं। 

टॅग्स :महाराष्ट्रराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो