लाइव न्यूज़ :

Video: आखिर क्यों भरे मंच पर ही रोने लगे पूर्व PM के दोनों बेटे, माहौल हुआ भावुक, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: August 1, 2022 10:30 IST

इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए पूर्व सीएम कुमार स्वामी ने कहा, "जनता दल (सेक्युलर) के नेशनल प्रेसिंडेंट और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने मांड्या जिले के नागमंगला तालुक के सोमनाहल्ली में आयोजित पार्टी के सम्मेलन को सीधे बेंगलुरु में अपने निवास से देखा।"

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के दोनों बेटों को रोते हुए देखा गया है। जारी वीडियो के मुताबिक, पिता के मंच पर नहीं होने के कारण बेटे भावुक होकर रोने लगे थे। एचडी देवगौड़ा अपनी बीमारी के कारण वह ज्यादा चल नहीं पा रहे है इस कारण मंज पर नहीं गए थे।

बेंगलुरु: कर्नाटक के मांड्या जिले में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के दोनों बेटों द्वारा एक साथ मंच पर रोने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि पिता एचडी देवगौड़ा को मंच पर न देख कर दोनों बेटे भावुक हो गए है और मंच पर ही रोने लगे। इस घटना का वीडियो भी जारी हुआ है जिसमें वो रोते हुए दिखाई दे रहे है। 

दरअसल, जनता दल (सेक्युलर) के नेशनल प्रेसिंडेंट और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा को थकान और पैर दर्द की समस्या है जिसके कारण वह कई दिनों से बीमार है। ऐसे में वह घर से बाहर नहीं निकलते है। इस दौरान बीमारी के कारण जब पिता मंच पर नहीं आए तो इस बात से उनके बेटे भावुक हो गए और भरी जनता के सामने रोने लगे। 

क्या है पूरा मामला

कर्नाटक के मांड्या जिले में जनता दल (सेक्युलर) द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में JD(S) के नेशनल प्रेसिंडेंट और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के दोनों बेटे मौजूद थे। इनके साथ कर्नाटक के पूर्व सीएम कुमार स्वामी में वहां मौजूद थे।

इस दौरान भरी सभा में पिता को मंच पर न देख जनता दल (सेक्युलर) के नेता और एचडी देवगौड़ा के दोनों बेटे कैमरे पर ही भावुक होकर रोने लगे। रैली के मंच पर पिता की कमी महसूस होने पर रेवन्ना और कुमारस्वामी की आंखें भर आईं। उधर, एचडी देवगौड़ा अपने घर पर बैठे इस सभा को लाइव देख रहे थे। 

इस पर क्या बोले कुमार स्वामी

इस पर बोलते हुए कुमार स्वामी ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, जनता दल (सेक्युलर) के नेशनल प्रेसिंडेंट और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने मांड्या जिले के नागमंगला तालुक के सोमनाहल्ली में आयोजित पार्टी के सम्मेलन को सीधे बेंगलुरु में अपने निवास से देखा।

संगठन को मजबूत करने पर दिया जा रहा है जोर

आपको बता दें कि कर्नाटक में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले है, ऐसे में पार्टी यह लक्ष्य बना रही है कि वह 224 में से 123 सीटों पर जीत हासिल कर सके। इस कारण लगातार जनसभा और रैली कर रही है। 

गौरतलब है कि कर्नाटक में मांड्या इलाके को जनता दल एस का गढ़ माना जाता है। ऐसे में यहां की एक रैली के मंच पर एचडी देवगौड़ा ने नहीं दिखे तो इससे माहौल भावुक हो गया था। इस जनसभा में पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना को भी देखा गया है।  

टॅग्स :कर्नाटकएचडी देवगौड़ाएचडी कुमारस्वामीचुनाव आयोगवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो