लाइव न्यूज़ :

MP Election: एमपी के चुनाव में क्यों हुई हार, मंथन तेज, जानिए कब होगी कांग्रेस और बीजेपी की मंथन बैठक

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: December 4, 2023 19:27 IST

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों में भले ही बीजेपी ने 160 का आंकड़ा पार कर लिया हो। लेकिन बीजेपी हारी हुई सीटों पर मंथन की तैयारी में है।

Open in App
ठळक मुद्देचुनावी हार पर बड़ा मंथन,कांग्रेस की बैठक कलभाजपा भी करेगी कब्जे वाली सीट पर हार का मंथन2024 से पहले अहम होगी हार पर चिंता बैठक

हार पर कांग्रेस का मंथन

 कांग्रेस ने भी 5 दिसंबर को सुबह 11 बजे सभी 230 सीटों के प्रत्याशियों को भोपाल में बुलाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ प्रत्याशियों के साथ पार्टी की हर को लेकर मंथन करेंगे। यह पता लगाया जाएगा कि आखिर कौन से कारण रहे, जिसके कारण कांग्रेस पार्टी को इतनी बड़ी हार का सामना करना पड़ा। क्या नतीजे, कांग्रेस पार्टी के आत्मविश्वास पर भारी थे या फिर वाकई में लाडली बहन और बीजेपी का अंडर करंट था। इस की पड़ताल बैठक में की जाएगी। कांग्रेस पार्टी ने सभी उम्मीदवारों को कल 11 बजे प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में पहुंचने का निर्देश जारी किया है।

  दूसरी तरफ बीजेपी ने चुनाव में मिली बंपर जीत के जश्न के बीच हर वाली सीटों पर मंथन की तैयारी कर ली है। नई सरकार के गठन के बाद पार्टी मंत्रियों के कब्जे वाली सीटों के साथ कम अंतर वाली सीटों पर मिली हार को लेकर मंथन करेगी। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आज भोपाल में कहा कि भले ही पार्टी को चुनाव नतीजे में ऐतिहासिक जीत मिली हो लेकिन पार्टी इस बात को लेकर भी मंथन करेगी कि आखिर कौन से कारण है जिसके कारण सरकार के मंत्री चुनाव हार गए। टिकट वितरण से लेकर स्थानीय कौन से मुद्दे पार्टी के खिलाफ रहे इन बातों को लेकर पड़ताल की जाएगी।

शिवराज से मिले कमलनाथ नकुलनाथ

 वहीं आज अच्छी तस्वीर भी सामने आई । चुनाव नतीजे के बाद हार स्वीकारने वाले कमलनाथ ने आज मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर सीएम शिवराज से मुलाकात की। और पुष्प कुछ देकर नई सरकार के लिए बधाई दी। कमलनाथ के साथ उनके बेटे नकुलनाथ भी साथ में थे। शिष्टाचार वाली इस मुलाकात के भी कई मायने निकाले जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा का चुनाव होना है और ऐसे में आने वाले समय में क्या समीकरण बनते हैं इस पर नजर होगी।

टॅग्स :भारतBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप