लाइव न्यूज़ :

क्यों जनता वहन करें, अब राज्य सरकार के मंत्री अपने आयकर का भुगतान स्वयं करेंगे, उत्तराखंड मंत्रिमंडल का फैसला 

By भाषा | Updated: October 23, 2019 19:50 IST

अल्मोडा में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिये गये निर्णयों की जानकारी देते हुए शहरी विकास मंत्री तथा प्रदेश सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक ने बताया कि मंत्रिमंडल ने फैसला लिया है कि अब प्रदेश सरकार के सभी मंत्री अपने आयकर का भुगतान स्वयं करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने बताया कि अभी तक मंत्रियों के आयकर का भुगतान प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा था।जल नीति 2019 को मंजूरी देने के साथ ही अल्मोडा में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय को भी स्वीकृति दे दी गयी है।

उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने बुधवार को फैसला किया है कि अब राज्य सरकार के सभी मंत्री अपने आयकर का भुगतान स्वयं करेंगे। मंत्रिमंडल ने इसके अलावा राज्य की नयी जल नीति को मंजूरी देने तथा अल्मोडा में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की स्थापना को स्वीकृति देने जैसे कई महत्वपूर्ण निर्णय किये।

अल्मोडा में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिये गये निर्णयों की जानकारी देते हुए शहरी विकास मंत्री तथा प्रदेश सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक ने बताया कि मंत्रिमंडल ने फैसला लिया है कि अब प्रदेश सरकार के सभी मंत्री अपने आयकर का भुगतान स्वयं करेंगे।

उन्होंने बताया कि अभी तक मंत्रियों के आयकर का भुगतान प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा था। कौशिक ने बताया कि राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश की नयी जल नीति 2019 को मंजूरी देने के साथ ही अल्मोडा में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय को भी स्वीकृति दे दी गयी है। यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, मंत्री ने बताया कि इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को पीपीपी मोड में दिये जाने की नीति 2012 में भी संशोधन को मंजूरी दे दी गयी है।

राज्य मंत्रिमंडल ने आईटीआई में फीस वृद्धि को भी मंजूरी दे दी । फीस वृद्धि के फलस्वरुप प्राप्त होने वाले राजस्व का कुछ हिस्सा आईटीआई की बेहतरी के लिए व्यय किया जायेगा। प्रदेश में जंगली जानवरों से फसल, जान-माल की हानि का मुआवजा अब वन विभाग की जगह आपदा के कोष से मिलेगा।

राज्य मंत्रिमंडल ने टिहरी झील के पास आईटीबीपी के ‘एडवेंचर सेंटर’ को भी मंजूरी दे दी। कौशिक ने बताया कि उत्तराखंड डेयरी सहकारी फेडरेशन के तहत उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक स्कूलों के लगभग छह लाख बच्चों को सप्ताह में एक दिन पौष्टिक दूध देने की योजना को भी मंत्रिमंडल ने अपनी मंजूरी दे दी। 

टॅग्स :उत्तराखण्डत्रिवेंद्र सिंह रावतभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आयकर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं