लाइव न्यूज़ :

गुजरात उपचुनाव में कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर लगाया बीजेपी के दबाव में काम करने का आरोप, सातों सीटों पर एक साथ मतदान क्यों नहीं

By भाषा | Updated: September 22, 2019 06:14 IST

देश में दो अन्य विधानसभा क्षेत्र राधनपुर और बयाड के कांग्रेस विधायकों क्रमश: अल्पेश ठाकोर और धवलसिंह जाला ने भाजपा में शामिल होने के लिए विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों ने बताया कि कांग्रेस ने सभी सात सीटों पर उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।इन सात सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए 50 पार्टी नेताओं ने इच्छा जाहिर की है।

कांग्रेस ने गुजरात में विधानसभा की रिक्त सात में से केवल चार सीटों पर उपचुनाव की घोषणा करने के लिए शनिवार को निर्वाचन आयोग की आलोचना की। पार्टी ने आयोग पर भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। उधर, प्रदेश भाजपा ने इन चारों विधानसभा सीटों को बरकरार रखने का विश्वास जताया। 

इससे पहले दिन में निर्वाचन आयोग ने प्रदेश की अमराइवाडी, खेरालु, लुनावाडा और थराड विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए तारीख का ऐलान कर दिया । इन सीटों पर उपचुनाव के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होगा और 24 अक्टूबर को मतों की गिनती होगी। अमराइवाडी के विधायक हंसमुख पटेल और खेरालु के विधायक भरतसिंह दाबी क्रमश: अहमदाबाद (पूर्व) और पाटन लोकसभा सीट से आम चुनाव में निर्वाचित हुए थे। इसी तरह लुनावाडा के विधायक रतनसिंह राठौड़ और थराड के विधायक प्रभात भाई पटेल क्रमश: पंचमहल और बनांसकांठा लोकसभा सीट से आम चुनाव में संसद के निचले सदन के लिए चुने गए थे। इसके बाद ये चारों सीट खाली हो गयी थी। 

प्रदेश में दो अन्य विधानसभा क्षेत्र राधनपुर और बयाड के कांग्रेस विधायकों क्रमश: अल्पेश ठाकोर और धवलसिंह जाला ने भाजपा में शामिल होने के लिए विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। मोरवा हदाफ के विधायक भूपेंद्र सिंह खांट अवैध जाति प्रमाण पत्र रखने के कारण अयोग्य करार दिये गए थे। यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।

द्वारका और तलाला विधानसभा के विधायकों को भी आपराधिक मामले में दोषी पाये जाने के बाद अयोग्य करार दे दिया गया है लेकिन अयोग्यता का उनका मामला अभी विचाराधीन है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावडा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘निर्वाचन आयोग से उम्मीद थी कि वह प्रदेश की सभी सात सीटों के लिए उप चुनाव की घोषणा करेगा लेकिन केवल चार सीटों पर उप चुनाव की घोषणा की गयी है। इससे स्पष्ट होता है कि भाजपा ने आयोग पर दवाब बनाया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘फिर भी, गुजरात कांग्रेस उपचुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है।’’ 

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस ने सभी सात सीटों पर उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि इन सात सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए 50 पार्टी नेताओं ने इच्छा जाहिर की है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतू वघानी ने कहा कि उनकी पार्टी सभी चार सीटों पर जीत हासिल करने के प्रति आश्वस्त है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने आम चुनाव में अपने सांसदों को चुनाव वही अब अपने विधायक भी चुनेंगे।

टॅग्स :गुजरातचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह