लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री अपने ऊपर, अडानी पर लगे आरोपों की बात क्यों नहीं करते? अडानी विवाद को लेकर तेलंगाना के मंत्री ने पीएम मोदी से किया सवाल

By रुस्तम राणा | Updated: March 9, 2023 13:44 IST

तेलंगाना के मंत्री केटी रामा राव ने अडानी विवाद को लेकर प्रधानमंत्री मोदी से सीधे सवाल किया है। उन्होंने देश प्रधानमंत्री से पूछा है कि पीएम अपने ऊपर, अडानी पर लगे आरोपों की बात क्यों नहीं करते? उन्होंने कहा कि हम कह रहे हैं कि गौतम अडानी नरेंद्र मोदी के प्रॉक्सी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना के मंत्री केटी रामा राव ने पूछा- क्या बीजेपी में हर कोई राजा हरिश्चंद्र का भाई है?कहा, वे जिस डबल इंजन की बात करते हैं - आर्थिक इंजन अडानी है, राजनीतिक इंजन मोदी है

हैदराबाद:तेलंगाना के मंत्री केटी रामा राव मोदी सरकार की नीतियों के मुखर आलोचक रहे हैं। बुधवार को उन्होंने अडानी विवाद को लेकर प्रधानमंत्री मोदी से सीधे सवाल किया है। उन्होंने देश प्रधानमंत्री से पूछा है कि पीएम अपने ऊपर, अडानी पर लगे आरोपों की बात क्यों नहीं करते? उन्होंने कहा कि हम कह रहे हैं कि गौतम अडानी नरेंद्र मोदी के प्रॉक्सी हैं। क्या वे लाई डिटेक्टर टेस्ट लेंगे? क्या उनमें देश के सामने आने की हिम्मत है? क्या बीजेपी में हर कोई राजा हरिश्चंद्र का भाई है?

केंद्र की भाजपा सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों को लेकर का दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए तेलंगाना के मिनिस्टर ने कहा कि ये एजेंसियों को टूल के रूप में विपक्षी पार्टियों के खिलाफ इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने पूछा कि श्रीलंका की सरकार के आरोप पर जवाब क्यों नहीं देते?

भाजपा पर एक के बाद सवाल दागते हुए तेलंगाना के मंत्री ने पूछा- क्या सभी बीजेपी वाले साफ हैं? उन्होंने पीएम मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उत्पीड़न, राजनीतिक प्रतिशोध और धमकी नरेंद्र मोदी के लिए कहीं और काम कर सकती है। उन्होंने कहा, वह आग से खेल रहे हैं और मुझे यकीन है कि आने वाले दिनों में उन्हें इसका एहसास होगा। अपनी बात को आगे जोड़ते हुए केटी रामा राव ने कहा, वे जिस डबल इंजन की बात करते हैं - आर्थिक इंजन अडानी है, राजनीतिक इंजन मोदी है। 

टॅग्स :KT Rama RaoNarendra Modiगौतम अडानीतेलंगानाTelangana
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम