कांग्रेस मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त मारिया पर उठाए सवाल, कहा- ‘हिंदू आतंकवाद’ वाली बात को 12 वर्षों तक सार्वजनिक क्यों नहीं किया?

By भाषा | Updated: February 19, 2020 22:56 IST2020-02-19T22:56:13+5:302020-02-19T22:56:13+5:30

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘इस हमले की जांच हुई, अदालत की प्रक्रिया चली और उस अदालत की प्रक्रिया में अजमल कसाब को दोषी पाया और संप्रग की सरकार ने कसाब की मौत की सजा को क्रियान्वित किया।’’

why did rakesh maria not make a matter of hindu terrorism public till 12 years later says congress | कांग्रेस मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त मारिया पर उठाए सवाल, कहा- ‘हिंदू आतंकवाद’ वाली बात को 12 वर्षों तक सार्वजनिक क्यों नहीं किया?

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsमुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त मारिया ने सोमवार को जारी अपने संस्मरण ‘‘लेट मी से इट नाउ’’ में 26/11 के मुंबई हमले में उनके द्वारा की गई जांच का जिक्र किया।उन्होंने कहा, ‘‘राकेश मारिया साहब, जब 26/11 का घिनौना आंतकवादी हमला हुआ था, उस दौरान मुंबई पुलिस में आला पद पर थे। ऐसे में उन्होंने ये बात पिछले 12 वर्ष में सार्वजनिक क्यों नहीं की?

कांग्रेस ने मुंबई के पुलिस आयुक्त राकेश मारिया की एक पुस्तक में आतंकी अजमल कसाब से जुड़े कुछ दावे किए जाने को लेकर बुधवार को सवाल किया कि ‘हिंदू आतंकवाद’ की साजिश वाली बात को मारिया ने 12 वर्षों तक सार्वजनिक क्यों नहीं किया और जांच एवं अदालती प्रक्रिया में यह बात शामिल क्यों नहीं हुई।

पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने मारिया के दावे के बारे में पूछे जाने पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘ इस देश में एक अच्छी परंपरा स्थापित हुई है कि बहुत लोग किताबें लिखते हैं। 2-3 किताबें मैंने भी लिखी हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राकेश मारिया साहब, जब 26/11 का घिनौना आंतकवादी हमला हुआ था, उस दौरान मुंबई पुलिस में आला पद पर थे। ऐसे में उन्होंने ये बात पिछले 12 वर्ष में सार्वजनिक क्यों नहीं की? यह जांच प्रक्रिया और अदालती प्रक्रिया का भाग क्यों नहीं बना?’’ उन्होंने कहा कि इन सवालों के जवाब मारिया को देने चाहिए।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘इस हमले की जांच हुई, अदालत की प्रक्रिया चली और उस अदालत की प्रक्रिया में अजमल कसाब को दोषी पाया और संप्रग की सरकार ने कसाब की मौत की सजा को क्रियान्वित किया।’’

गौरतलब है कि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त मारिया ने दावा किया है कि लश्कर-ए-तैयबा ने 26/11 के मुंबई आतंकी हमले को "हिंदू आतंकवाद" के रूप में पेश करने तथा पाकिस्तानी आतंकवादी मोहम्मद अजमल कसाब को बेंगलुरु के समीर चौधरी के रूप में मारे जाने की योजना बनाई थी।

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त मारिया ने सोमवार को जारी अपने संस्मरण ‘‘लेट मी से इट नाउ’’ में 26/11 के मुंबई हमले में उनके द्वारा की गई जांच का जिक्र किया। उस हमले की योजना लश्कर ने बनाई थी और उसमें पाकिस्तान का हाथ भी होने का पता चला था।

Web Title: why did rakesh maria not make a matter of hindu terrorism public till 12 years later says congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे