लाइव न्यूज़ :

बोले शत्रुघ्न सिन्हा-जब कबड्डी मैच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो सकते हैं, तो आगामी चुनाव क्यों नहीं

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 16, 2018 15:27 IST

अभी हाल ही हुई दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संगठन (डूसू) चुनाव में फिर से ईवीएम का मुद्दा उठा और मतगणना के दौरान ईवीएम को लेकर जो हंगामा हुआ उसके बाद चुनाव आयोग ने इसे गंभीरता से लिया।

Open in App

पटना, 16 सितंबरः बॉलीवुड अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने चुनाव कराने की प्रक्रिया पर सवाल उठाया है और हर बार ईवीएम पर उठने वाले सवाल को लेकर भी हमला बोला है। उनका मामना है कि अगर कबड्डी मैच सुप्रीम कोर्ट के निगरानी में हो सकते हैं तो फिर चुनाव क्यों नहीं कराए जा सकते हैं। 

शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर कहा, 'जब कबड्डी मैच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराए जा सकते हैं, सर जी, फिर माननीय सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में आगामी चुनाव क्यों नहीं कराए जा सकते हैं...जब ईवीएम की गड़बड़ी को लेकर इतना रोना-धोना मचा रहता है।' आपको बता दें, हर चुनाव के बाद विपक्षी पार्टी लगातार ईवीएम पर सवाल उठाती आई हैं। उन्हें संदेह रहता है कि ईवीएम में गड़बड़ी के चलते चुनाव में हार हुई है। हालांकि पार्टियों के ऐसे आरोपों को चुनाव आयोग निराधार बताता रहा है। साथ ही साथ आरोपों को सिद्ध करने की चुनौती भी देता रहा है।

अभी हाल ही हुई दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संगठन (डूसू) चुनाव में फिर से ईवीएम का मुद्दा उठा और मतगणना के दौरान ईवीएम को लेकर जो हंगामा हुआ उसके बाद चुनाव आयोग ने इसे गंभीरता से लिया।  आयोग ने इस बाबत ईवीएम बनाने वाली कंपनियों को चिट्ठी लिखी। जिन कंपनियों को चिट्ठी लिखी गई है वो भारत इलेक्ट्रोनिक्स लिमिटेड और इलेक्ट्रोनिक कारपोरेशन ऑफ इंडिया हैं। इन कंपनियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

दरअसल, चुनाव आयोग ने साफतौर पर इनकार किया कि डूसू में जो ईवीएम इस्तेमाल की गई हैं इसका उससे कोई संबंध नहीं है। इसके बाद आयोग ने दोनों कंपनियों से कहा कि हमारी इजाजत के बगैर किसी संस्था को ईवीएम की सप्लाई ना की जाए।

टॅग्स :शत्रुघ्न सिन्हाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बिहारसुप्रीम कोर्टकबड्डी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील