लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की ‘खिचड़ी सरकार’ कटाक्ष पर शशि थरूर का पलटवार, बीमार पड़ने पर होती है ‘खिचड़ी’ की जरूरत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 5, 2019 18:00 IST

थरूर ने कहा कि 23 मई को लोकसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद कांग्रेस के नेतृत्व में नई गठबंधन सरकार बनेगी। मोदी की ‘महामिलावट’ टिप्पणी पर, कांग्रेसी नेता ने कहा कि भाजपा को जब भी ‘बैकफुट’ पर डाला गया है, वह इस तरह की बातों पर उतर आती है फिर चाहे वह लोगों पर ‘‘राष्ट्र विरोधी’’ का लेबल चिपकाने के लिए ‘‘टुकड़े टुकड़े गैंग’’ का जुमला हो या उनके नजरिये से सहमति नहीं रखने वालों को पाकिस्तान भेजने की बात।

Open in App
ठळक मुद्देथरूर ने कहा कि 23 मई को लोकसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद कांग्रेस के नेतृत्व में नई गठबंधन सरकार बनेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा यह धारणा पाले है कि भारतीय मतदाता ‘‘अच्छे दिन’’ का वादा भूल जाएंगे कि ये दिन कभी नहीं आए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने विपक्ष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य भाजपा नेताओं की ‘‘खिचड़ी सरकार’’ की टिप्पणी पर कहा कि जब आप बीमार होते हैं, आपको ‘खिचड़ी’ की जरूरत होती है। थरूर ने ‘खिचड़ी’ के संदर्भ में कहा कि देश भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाकर देश की ‘‘राजनीतिक बीमारी’’ का ‘‘अच्छी तरह से इलाज’’ करेगा।

थरूर ने कहा कि 23 मई को लोकसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद कांग्रेस के नेतृत्व में नई गठबंधन सरकार बनेगी। मोदी की ‘महामिलावट’ टिप्पणी पर, कांग्रेसी नेता ने कहा कि भाजपा को जब भी ‘बैकफुट’ पर डाला गया है, वह इस तरह की बातों पर उतर आती है फिर चाहे वह लोगों पर ‘‘राष्ट्र विरोधी’’ का लेबल चिपकाने के लिए ‘‘टुकड़े टुकड़े गैंग’’ का जुमला हो या उनके नजरिये से सहमति नहीं रखने वालों को पाकिस्तान भेजने की बात।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी को गुमराह करने की राजनीति करने तथा विभाजनकारी एवं अंधराष्ट्रवादी बातें करने में महारथ हासिल है और उन्हें सत्ता के अपने विनाशकारी रिकार्ड को देखते हुए ये सब करना पड़ रहा है।’’

राष्ट्रवाद को लेकर भाजपा के विमर्श पर उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी खुद सेना का राजनीतिकरण करने या खुद को देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के एकमात्र सक्षम संरक्षक के रूप में पेश करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा यह धारणा पाले है कि भारतीय मतदाता ‘‘अच्छे दिन’’ का वादा भूल जाएंगे कि ये दिन कभी नहीं आए।

थरूर ने कहा, ‘‘जब भाजपा समर्थक ‘महामिलावट’ की बात करते हैं या कहते हैं कि दूसरी गठबंधन सरकार ‘खिचड़ी’ होगी तो मैं जवाब देना चाहूंगा कि जब आप बीमार होते हैं तभी आपको खिचड़ी की जरूरत पड़ती है। ’’ पूर्व मंत्री ने कहा, ‘‘मुझे कोई शक नहीं कि देश 23 मई को भाजपा को बाहर का दरवाजा दिखाकर हमारे देश की राजनीतिक बीमारी का अच्छी तरह से इलाज करेगा।’’

उल्लेखनीय है कि झारखंड के कोडरमा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने पिछले सप्ताह कहा था कि विपक्ष का ‘मिशन महामिलावट’ केन्द्र में ‘‘खिचड़ी’’ सरकार बनाने का इच्छुक है जिसका लगाम कांग्रेस के हाथों में रहेगा। थरूर तिरूवनंतपुरम लोकसभा सीट से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं और इस सीट पर 23 अप्रैल को मतदान हुआ था।

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावशशि थरूरनरेंद्र मोदीअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराहुल गांधीसोनिया गाँधीप्रियंका गांधीमनमोहन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है