लाइव न्यूज़ :

Hariram Dwivedi: हिंदी और भोजपुरी के प्रख्यात कवि, गीतकार और साहित्यकार पंडित हरिराम द्विवेदी ‘हरि भैया’ का निधन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 9, 2024 13:22 IST

Hariram Dwivedi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रख्यात साहित्यकार हरिराम द्विवेदी के निधन पर मंगलवार को शोक जताया और कहा कि कविता संग्रहों व अपनी विभिन्न रचनाओं के माध्यम से वे हमेशा हम सभी के जीवन में उपस्थित रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देवाराणसी के महमूरगंज के मोतीझील स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।अंतिम संस्कार आज मणिकर्णिका घाट पर होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है।

Hariram Dwivedi: हिंदी और भोजपुरी के प्रख्यात कवि, गीतकार और साहित्यकार पंडित हरिराम द्विवेदी ‘हरि भैया’ का लंबी बीमारी के बाद यहां निधन हो गया। मंगलवार को द्विवेदी के परिजनों ने यह जानकारी दी। परिजनों के अनुसार हरिराम द्विवेदी (87) काफी समय से बीमार थे। उन्होंने सोमवार की दोपहर वाराणसी के महमूरगंज के मोतीझील स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

उनका अंतिम संस्कार आज मणिकर्णिका घाट पर होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है। हरिराम त्रिवेदी को साहित्य अकादमी भाषा सम्मान, साहित्य भूषण, साहित्य सारस्वत, राहुल सांकृत्यायन जैसे कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। उनके परिजनों ने बताया कि पंडित हरिराम द्विवेदी पिछले कई महीनों से अस्वस्थ थे।

परिजनों ने बताया कि उनके बड़े पुत्र राजेश कुमार द्विवेदी ओडिशा गए हैं, जिनके आने पर द्विवेदी का अंतिम संस्कार मंगलवार को मणिकर्णिका घाट पर किया जाएगा। द्विवेदी के निधन पर दुःख प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा, ‘‘हिंदी साहित्य के मूर्धन्य रचनाकार और काशी के निवासी पंडित हरिराम द्विवेदी जी के निधन से दुखी हूं। अंगनइया और जीवनदायिनी गंगा जैसे कविता संग्रहों और अपनी विभिन्न रचनाओं के साथ, वे हमेशा हमारे जीवन में उपस्थित रहेंगे। उन्हें श्रीचरणों में स्थान मिले, ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है।’’

टॅग्स :हिंदी साहित्यवाराणसीनरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप