लाइव न्यूज़ :

कौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 24, 2025 17:25 IST

HIL auction: मेरी बोली 23 लाख रुपये लगी और सबसे पहले मैंने अपने पापा को इसके बारे में बताया।

Open in App
ठळक मुद्देपिता हॉकी के धुर प्रशंसक थे और उन्होंने ही अपने बेटे का इस खेल से परिचय कराया। नीलामी के दौरान मैं बस यही सोच रहा था कि कोई भी टीम मुझे खरीद ले। परिवार में सभी लोग खुश हैं क्योंकि हम कुछ आर्थिक समस्याओं से गुजर रहे थे।

नई दिल्लीः युवा गोलकीपर विवेक लाकड़ा ने वित्तीय कठिनाइयों से जूझते हुए सीनियर खिलाड़ियों से खेल की किट उधार लेने से लेकर आगामी हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में सबसे महंगे और सबसे अधिक मांग वाले जूनियर खिलाड़ी बनने तक लंबा सफर तय किया है। उन्हें श्राची बंगाल वॉरियर्स ने 23 लाख रुपये में अपनी टीम से जोड़ा है। कुछ ही दिन पहले 18 साल के हुए लाकड़ा ओडिशा के प्रसिद्ध हॉकी केंद्र सुंदरगढ़ के रहने वाले हैं, हालांकि वह स्वीकार करते हैं कि यह खेल उनकी पहली पसंद नहीं था। उनके पिता हॉकी के धुर प्रशंसक थे और उन्होंने ही अपने बेटे का इस खेल से परिचय कराया।

लाकड़ा ने कहा, ‘‘मुझे इतनी बड़ी रकम मिलने की उम्मीद नहीं थी क्योंकि मेरा आधार मूल्य दो लाख रुपए था। नीलामी के दौरान मैं बस यही सोच रहा था कि कोई भी टीम मुझे खरीद ले। जब बोली लगी तो मैं अपने दोस्तों के साथ इसे देख रहा था। मेरी बोली 23 लाख रुपये लगी और सबसे पहले मैंने अपने पापा को इसके बारे में बताया।

परिवार में सभी लोग खुश हैं क्योंकि हम कुछ आर्थिक समस्याओं से गुजर रहे थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘शुरू में मुझे हॉकी उतनी पसंद नहीं थी। मेरी रुचि फुटबॉल और क्रिकेट में ज्यादा थी। लेकिन मेरे पापा को हॉकी का बहुत शौक था। उन्होंने मुझे एक कोच से मिलवाया जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। उन्होंने मुझे खेल की बुनियादी चीजों और इस खेल से जुड़े अवसरों के बारे में बताया।’’

परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनके लिए यह सफर हालांकि आसान नहीं रहा और उन्हें सीनियर खिलाड़ियों से पुरानी गोलकीपिंग किट उधार लेनी पड़ती थी। उन्होंने 2016 में हॉकी खेलना शुरू किया था। लाकड़ा ने कहा, ‘‘पहले मैं जूनियर स्तर के शिविर में गया और फिर मैंने राउरकेला के स्पोर्ट्स हॉस्टल में दाखिला लिया, लेकिन वहां गोलकीपिंग किट जैसी सुविधाएं ज्यादा नहीं थीं।

इसलिए मैं कुछ महीनों तक स्ट्राइकर के रूप में खेला। स्टोर रूम में सीनियर खिलाड़ियों की कुछ किट पड़ी थीं, लेकिन वे काफी पुरानी हो चुकी थीं। मैंने किसी तरह सिलाई करके उन्हें ठीक किया और फिर गोलकीपिंग करनी शुरू कर दी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन उसके बाद लॉकडाउन लग गया। जब मैं लॉकडाउन के बाद वापस आया तो एक सीनियर खिलाड़ी ने मुझे अभ्यास के लिए अपनी पुरानी किट दे दी।

फिर मैं ओडिशा की टीम के साथ ‘एक्सपोजर टूर’ पर मलेशिया गया। खेलो इंडिया खेला, जहां हम उपविजेता रहे और अगले साल चैंपियन बने। मैं भारतीय जूनियर टीम के साथ जर्मनी में चार देशों के टूर्नामेंट में भी खेलने गया।’’ भारतीय टीम के पूर्व गोलकीपर पीआर श्रीजेश लाकड़ा के प्रेरणास्रोत हैं। श्रीजेश अभी भारतीय पुरुष जूनियर टीम के मुख्य कोच हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘श्रीजेश भाई मेरे प्रेरणास्रोत हैं। मैंने उन्हें 2018 में विश्व कप में भुवनेश्वर में खेलते हुए देखा था और तभी से वह मेरे लिए प्रेरणा बन गए। मैं एचआईएल में भारत के साथ-साथ विदेशों के अनुभवी गोलकीपरों जैसे पाठक भैया (कृष्ण बहादुर पाठक), सूरज भैया (करकेरा) से सीख लेना चाहता हूं।’’ पुरुषों की एचआईएल तीन जनवरी से चेन्नई में शुरू होगी।

टॅग्स :FIHओड़िसाकोलकाताहॉकी इंडियाHockey India
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी