लाइव न्यूज़ :

कौन हैं शक्ति दुबे?, यूपीएससी में लहराया परचम, यहां मिलिए टॉप-5 टॉपर से

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 22, 2025 15:55 IST

UPSC Civil Services Topper: अभ्यर्थियों में शीर्ष पांच में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध था। बीएससी शक्ति दुबे ने परीक्षा में टॉप किया है।1,009 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है।

UPSC Civil Services Topper: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 22 अप्रैल को सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2024 का अंतिम परिणाम घोषित किया। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), और कई ग्रुप 'ए' और ग्रुप 'बी' केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति के लिए 1,009 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बायोकेमिस्ट्री में बीएससी शक्ति दुबे ने परीक्षा में टॉप किया है। उनका वैकल्पिक विषय राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध था। अभ्यर्थियों में शीर्ष पांच में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

1. UPSC Civil Services Topper: शक्ति दुबे

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा मंगलवार को घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2024 के परिणाम में शक्ति दुबे ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। दुबे ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बायोकेमिस्ट्री में स्नातक (विज्ञान स्नातक) किया है। आयोग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि दुबे ने राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध को वैकल्पिक विषय के रूप में लेकर परीक्षा उत्तीर्ण की और शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

2. UPSC Civil Services Topper: हर्षिता गोयल

एम.एस. विश्ववद्यालय बड़ौदा से बी.कॉम. स्नातक हर्षिता गोयल ने वैकल्पिक विषय के रूप में राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।

3. UPSC Civil Services Topper: डोंगरे अर्चित पराग

डोंगरे अर्चित पराग ने वीआईटी, वेल्लोर से इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने वैकल्पिक विषय दर्शनशास्त्र के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

4. UPSC Civil Services Topper: शाह मार्गी चिराग

शाह मार्गी चिराग ने समाजशास्त्र को वैकल्पिक विषय के रूप में लेकर चौथा स्थान हासिल किया है। उन्होंने गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में ‘बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग’ की डिग्री प्राप्त की है।

5. UPSC Civil Services Topper: आकाश गर्ग

कंप्यूटर विज्ञान में बी.टेक की डिग्री रखने वाले आकाश गर्ग ने वैकल्पिक विषय के रूप में समाजशास्त्र के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, दिल्ली से इंजीनियरिंग की है। शीर्ष 25 अभ्यर्थियों में 11 महिलाएं और 14 पुरुष शामिल हैं।

यूपीएससी द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों का चयन करने के लिए प्रतिवर्ष तीन चरणों - प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार - में सिविल सेवा परीक्षा आयोजित की जाती है। सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2024, पिछले साल 16 जून को आयोजित की गई थी।

इस परीक्षा के लिए कुल 9,92,599 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 5,83,213 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए। कुल 14,627 उम्मीदवारों ने लिखित (मुख्य) परीक्षा में बैठने के लिए अर्हता प्राप्त की, जो सितंबर 2024 में आयोजित की गई थी। इनमें से 2,845 उम्मीदवार व्यक्तित्व परीक्षण या साक्षात्कार के लिए उत्तीर्ण हुए।

इनमें से 1,009 अभ्यर्थियों (725 पुरुष और 284 महिलाएं) को विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए आयोग द्वारा अनुशंसित किया गया है। यूपीएससी ने कहा कि ये अभ्यर्थी देश के प्रमुख संस्थानों जैसे आईआईटी, एनआईटी, वीआईटी, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), दिल्ली विश्वविद्यालय और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग, मानविकी, विज्ञान, वाणिज्य, चिकित्सा विज्ञान और वास्तुकला में स्नातक है।

इन शीर्ष 25 सफल अभ्यर्थियों ने लिखित (मुख्य) परीक्षा में वैकल्पिक विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला का चयन किया, जिनमें नृविज्ञान, वाणिज्य और लेखाशास्त्र, भूगोल, गणित, दर्शनशास्त्र, भौतिक विज्ञान, राजनीति शास्त्र और अंतरराष्ट्रीय संबंध, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र तथा तमिल भाषा का साहित्य शामिल हैं। अनुशंसित अभ्यर्थियों में दिव्यांगता मापदंड वाले 45 व्यक्ति भी शामिल हैं, जिनमें 12 अस्थि दिव्यांग, आठ दृष्टि बाधित, 16 श्रवण बाधित और नौ बहु दिव्यांगगता वाले अभ्यर्थी हैं।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :संघ लोक सेवा आयोगदिल्लीउत्तर प्रदेशवुमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट मिनिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी