लाइव न्यूज़ :

Who is Nitin Nabin? कौन हैं नितिन नबीन, जिन्हें बनाया गया है भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष?

By एस पी सिन्हा | Updated: December 14, 2025 22:01 IST

नितिन नवीन बिहार के एक अनुभवी बीजेपी नेता हैं, जिनकी राजनीतिक जड़ें बहुत गहरी हैं। पटना में जन्मे, वह दिवंगत नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं, जो एक अनुभवी बीजेपी नेता और पूर्व विधायक थे।

Open in App

नई दिल्ली: बिहार की राजनीति अपने सरल स्वभाव के लिए चर्चित नितिन नवीन को भाजपा ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, नियुक्त किए गए भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एस०पी० सिन्हा,पटना।पटना,14 दिसंबर। बिहार सरकार में पथ निर्माण एवं नगर विकास मंत्री नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नितिन नवीन पांच बार के विधायक हैं। मौजूदा वक्त में वह पटना के बांकीपुर से विधायक हैं। बांकीपुर से इस बार नितिन नवीन पांचवीं बार विधायक बने हैं। नितिन नवीन छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी भी हैं। वे भाजपा के एक युवा और तेज-तर्रार नेता के रूप में जाने जाते हैं। बांकीपुर से सियासत में कदम रखने वाले नितिन नवीन ने भाजपा के लिए काफी उपयोगी साबित हुए और उन्होंने अपने काम से लंबी छलांग लगा ली है।

बिहार की राजनीति अपने सरल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। नितिन नबीन ऐसा ही एक नाम है एक ऐसा चेहरा जिसने पूरे आत्मविश्वास के साथ न सिर्फ अपनी सीट को संभाले रखा, बल्कि पांच बार लगातार जीतकर भाजपा के शहरी और प्रबुद्ध वोट बैंक को एक स्थायी संबल दिया। 2025 का बांकीपुर चुनाव कई मायनों में दिलचस्प था। राजनीतिक हवाएं बदल रही थीं, समीकरण टूट रहे थे, नए चेहरे उभर रहे थे, लेकिन इस सबके बीच अगर कोई चीज अडिग रही तो वह थी नितिन नवीन के प्रति जनता का विश्वास।

 इस बार उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 47,524 वोटों के भारी अंतर से हराया। उन्हें मिले 1,00,485 वोट सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि यह उस भरोसे की अभिव्यक्ति है जो बांकीपुर के लोगों ने वर्षों में उनके काम और सुलभता पर बनाया है। जानकारों का कहना है कि “बांकीपुर में भाजपा का किला सिर्फ संगठन ने नहीं, नितिन नवीन ने अपने व्यक्तिगत संपर्क, सरल व्यवहार और काम के बल पर मजबूत किया है। नितिन नवीन की राजनीतिक यात्रा अचानक नहीं बनी। वह अपने पिता,दिवंगत भाजपा नेता की विरासत लेकर आए। वह विरासत थी जनसेवा की, शुचिता की और राजनीतिक सादगी की। 

2006 के उपचुनाव में पहली जीत के बाद उन्होंने एक-एक कदम बहुत संतुलन से रखा. 2008 के परिसीमन के बाद नए बने बांकीपुर में भी पार्टी ने उन पर भरोसा किया और उन्होंने हर बार उस भरोसे को दोगुना होकर लौटाया। साल 2010, 2015, 2020 और अब 2025, लगातार पांच जीतें किसी भी नेता के लिए सिर्फ उपलब्धि नहीं, बल्कि जनता के मन में उनके प्रति गहराई से जमे विश्वास का प्रमाण है। बिहार में कायस्थ समुदाय की संख्या भले कम हो, पर उनकी बौद्धिक उपस्थिति, प्रशासनिक पकड़ और शहरी नेतृत्व में भूमिका हमेशा से महत्वपूर्ण रही है। नितिन नवीन ने इस भूमिका को न सिर्फ निभाया है, बल्कि और मजबूत किया है। 

सियासत के जानकारों के मुताबिक जहां कई जगह कायस्थ वोटों में असंतोष देखा गया, वहीं बांकीपुर में नितिन नवीन ने उन्हें एकजुट रखा। यह भाजपा की नजर में उनकी अहमियत को और बढ़ाता है। उनका शांत स्वभाव, संतुलित बयानबाज़ी और बिना विवादों के काम करने की छवि उन्हें कायस्थ समाज का स्वाभाविक और स्वीकार्य नेता बनाती है। बांकीपुर एक शहरी क्षेत्र है यहां लोग जाति से पहले काम देखते हैं। यहां की अपेक्षाएं अलग हैं सड़कें, साफ़-सफ़ाई, बिजली, जल-निकासी, ट्रैफिक समाधान, नागरिक सुविधाएं। 

नितिन नवीन का जन्म 23 मई 1980 को पटना में हुआ था। उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भी विधायक रह चुके हैं और जेपी आंदोलन से जुड़े थे। वे भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। अपने पिता के निधन के बाद नितिन नवीन ने राजनीति में कदम रखा। उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष और राष्ट्रीय महामंत्री जैसे पदों पर भी काम किया है। नितिन नवीन ने पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भाजपा के प्रभारी और पर्यवेक्षक के रूप में काम किया है, जिसमें सिक्किम में उनका काम विशेष रूप से सराहा गया। 45 साल के नितिन नवीन पथ निर्माण एवं नगर विकास मंत्री हैं। उन पर अभी तक किसी तरह का आरोप नहीं लगा है। बेदाग छवि के होने के कारण भाजपा ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

टॅग्स :Nitin Nabinjp naddaBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष